{"_id":"6496731f90f9acd4590dbfb3","slug":"son-in-law-entered-house-and-killed-one-and-a-half-mother-in-law-2023-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur Crime: दामाद ने घर में घुसकर डेढ़ सास की कुल्हाड़ी से मार की हत्या, बीच बचाव में पत्नी भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur Crime: दामाद ने घर में घुसकर डेढ़ सास की कुल्हाड़ी से मार की हत्या, बीच बचाव में पत्नी भी घायल
Sat, 24 Jun 2023 10:08 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 24 Jun 2023 10:08 AM IST
सार
दामाद ने अपनी डेढ़ सास की कुल्हाड़ी और पत्थर से मारकर हत्या कर दी है। परिजनों ने बताया की रतनी बघेल की शादी हरी बघेल से हुई थी। बीच बचाव करने आई पत्नी भी घायल हो गई।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम छोटेकड़मा में एक दामाद ने अपनी डेढ़ सास की कुल्हाड़ी और पत्थर से मरते हुए उसे घायल कर दिया। जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी थाने में दी गई। वही शव का पीएम भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
मामले के बारे में परिजनों ने बताया की रतनी बघेल की शादी हरी बघेल से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। वहीं किसी विवाद के चलते हरी रतनी को छोड़कर दूसरी महिला के साथ रह रहा था। वहीं रतनी भी अपने बच्चों के साथ अपनी बड़ी बहन रयमती के साथ रह रही थी। रयमती का पति फुलमन ने भी अपनी पत्नी को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
इस वजह से दोनों बहन एक साथ रहती हैं। शुक्रवार की रात करीब 7 से 8 बजे के बीच हरी बघेल अपनी पत्नी रतनी के घर पहुंचा। जहां किसी बात को लेकर हरी और रयमती के बीच विवाद होने के बाद आरोपी हरी ने पास में रखे पत्थर से रयमती के सिर में और कुल्हाड़ी से उसके शरीर में हमला कर दिया। जिसे मारता देख रतनी भी बचाने आ गई। इस घटना में रतनी भी घायल हो हई।
विज्ञापन
वही घायल बहन को उपचार के लिए तोकापाल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे मेकाज भेजा गया। जहां देर रात महिला ने दम तोड दिया। वहीं परिजनों ने मामले की जानकारी कोड़ेनार थाना में दी। जबकि मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।