फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Seven Naxalites along with a Naxal couple surrendered reward on their head was Rs 32 lakh in Jagdalpur

Jagdalpur: नक्सल दंपती के साथ सात नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 32 लाख रुपये का था इनाम

Fri, 28 Feb 2025 05:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Feb 2025 05:57 PM IST
सार

सुकमा जिले में 32 लाख के 7 नक्सलियों ने नक्सलियों की खोखली विचारधारा से तंग आकर नक्सल दंपति के साथ ही 5 अन्य नक्सलियों ने आत्मसमपर्ण कर दिया। 

विज्ञापन
Seven Naxalites along with a Naxal couple surrendered reward on their head was Rs 32 lakh in Jagdalpur
नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले में 32 लाख के 7 नक्सलियों ने नक्सलियों की खोखली विचारधारा से तंग आकर नक्सल दंपति के साथ ही 5 अन्य नक्सलियों ने आत्मसमपर्ण कर दिया, बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ शासन की नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति व नियद नेला नोर योजना से प्रभावित होकर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इनमें 2 पुरुष एवं 1 महिला नक्सली पर 8-8 लाख, 1 महिला एवं 3 पुरुष पर 2 लाख, कुल 32 लाख रुपए का इनाम घोषित था। 

विज्ञापन


इन्होंने किया समपर्ण

1. हेमला हिड़मा उर्फ वाग बटालियन नंबर 1 हेर्ड क्वार्टर कम्पनी नंबर 3, प्लाटून नंबर 2 सेक्शन ‘‘बी’’/सीसीएम माड़वी हिड़मा गार्ड कमाण्डर पीपीसीएम, ईनामी 8 लाख रूपये 38 वर्ष निवासी गोमगुड़ा इत्तापारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, 2.महिला रव्वा मूके उर्फ भीमे पीएलजीए बटालियन नम्बर 1 प्लाटून नं0 2 सेक्शन बी पीपीसीएम ईनामी 08 लाख रूपये 36 वर्ष निवासी फुलबगड़ी गंधारपारा थाना केरलापाल जिला सुकमा, 2.  3. बारसे सोना दक्षिण सब जोनल ब्युरो मोपोस टीम इंचार्ज/बटालियन नंबर 1 का राजनीति इंचार्ज/एसजेडसीएम सन्नू दादा का गार्ड/पीपीसीएम ईनामी 8 लाख रूपये 24 वर्ष निवासी टेकलगुड़ा बर्रेपारा थाना जगरगुण्ड़ा जिला सुकमा 

विज्ञापन

4. उईका लालू प्लाटून नंबर 10 का पार्टी सदस्य/पूर्व में पश्चिम बस्तर डिवीजन अन्तर्गत कम्पनी नंबर 02 का इंचार्ज/ एसजेडसीएम, ईनामी 2 लाख रूपये 22 वर्ष निवासी बेदरे कोरेंगपारा थाना जगरगुण्ड़ा जिला सुकमा (छ0ग0),
विज्ञापन
विज्ञापन

5. महिला माड़वी कोसी पामेड़ एरिया कमेटी कृषि शाखा सदस्या ईनामी 2 लाख 27 वर्ष निवासी मड़कमगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 
6. मड़कम हुंगा मोरपल्ली आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, ईनामी 2 लाख 30 वर्ष निवासी मोरपल्ली बरदापारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 
7. मुचाकी बुधरा पूवर्ती आरपीसी मिलिशिया कमाण्डर ईनामी 2 लाख 40 वर्ष निवासी पूवर्ती ओईपारा थाना जगरगुण्डा शामिल थे,

इन घटनाओं में शामिल रहे माओवादी  
वर्ष 2020 में ग्राम मिनपा के जंगल में गस्त, सर्चिंग कर वापस लौट रही पुलिस पार्टी का पीछा कर फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा, वर्ष 2020 में ग्राम एर्रनपल्ली के जंगल/पहाड़ी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा, वर्ष 2020 में माड़ डिवीजन ब्यूरो मीटिंग मे शामिल होने जाने के दौरान पश्चिम बस्तर पूसनार के जंगल पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा, वर्ष 2021 में टेकलगुडा के जंगल/पहाड़ी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा,


ये है नक्सल दंपति
आत्मसमर्पित नक्सलियों में से 1 नक्सल दम्पति महिला रव्वा मूके उर्फ भीमे एवं पुरूष हेमला हिड़मा पिता भीमा जो नक्सल संगठन में सक्रिय रहकर एक-दूसरे से प्रेम-प्रसंग होने पर विवाह किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed