फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Rohit Singh Arya of Public Voice reached to take the application of the Mayor with seventy kilos of coins in J

Jagdalpur: सत्तर किलो सिक्के लेकर महापौर का आवेदन लेने पहुंचे पब्लिक वॉइस के रोहित सिंह आर्य, हो रही चर्चा

Sat, 25 Jan 2025 07:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 25 Jan 2025 07:29 PM IST
सार

जगदलपुर में नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज़ होने लगी है। जगदलपुर के चौक-चौराहे में प्रत्याशियों को लेकर जमकर चर्चा हो ही है। शहर की सक्रिय संगठन पब्लिक वॉइस के सदस्य शनिवार को आवेदन लेने कलेक्टर कार्यालय पहुँचे।

विज्ञापन
Rohit Singh Arya of Public Voice reached to take the application of the Mayor with seventy kilos of coins in J
सिक्के गिनते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज़ होने लगी है। जगदलपुर के चौक-चौराहे में प्रत्याशियों को लेकर जमकर चर्चा हो ही है। शहर की सक्रिय संगठन पब्लिक वॉइस के सदस्य शनिवार को आवेदन लेने कलेक्टर कार्यालय पहुँचे। कुछ अनोखा करने की अपने चिरपरिचित अंदाज में सदस्यों ने लगभग सत्तर किलो सिक्के बीस हज़ार रुपये के जैसे ही टेबल में रखें सब चौंक गये। पब्लिक वॉइस से महापौर का फॉर्म ले रहे रोहित सिंह आर्य ने बताया कि वार्डों में एक सिक्का एक वोट मुहिम चलाया गया था जिससे इकठ्ठे हुये पैसे से फॉर्म खरीदने पहुंचें है। 

विज्ञापन


सिक्के गिनने में लगे चार घंटे 
उल्लेखनीय है कि पब्लिक वॉइस विगत कई वर्षों से शहर के लगभग सभी संवेदनशील मुद्दों को बेबाकी से उठते आ रही है जिसे देखते हुए यह माना जा सकता है कि हर वार्ड में अच्छी पैठ बनी हुई है। कोरोना काल विषम परिस्थिति मे लगभग साढ़े तीन हज़ार लोगों तक पंद्रह दिनों का राशन पहुंचाया था, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सदैव सक्रिय है और हर संभव सहयोग पहुंचने का प्रयास किया गया। शहर की विभिन्न सामाजिक व जनहित के मुद्दों को मुखरता से उठाया गया और समाधान की और प्रयास किया गया। ऐसे में माना जा सकता है कि रोहित को हल्के में नही लिया जा सकता क्योंकि रोहित भी लगभग 15 वर्षों से सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed