फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Protest against Adipurush in Jagdalpur

Jagdalpur: फिल्म आदिपुरुष के विरोध में हंगामा, सक्षम सनातन क्षेत्रीय मंच ने टॉकीज में लगे पोस्टर हटाए

Sat, 17 Jun 2023 08:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 17 Jun 2023 08:20 PM IST
सार

सक्षम सनातन क्षेत्रीय मंच ने बताया की रामायण के आधार पर बनाई गई आदिपुरूष फिल्म में देवी देवताओं का अपमान किया गया है, जिससे हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से इस फिल्म को बनाया गया है। 

विज्ञापन
Protest against Adipurush in Jagdalpur
फिल्म आदिपुरुष के विरोध में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में रामायण की तर्ज पर बनी आदिपुरुष के लगने के साथ ही जगह -जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है, जिसके चलते शनिवार को सक्षम के द्वारा शहर के झंकार टॉकीज में लगे फिल्म के पोस्टर को हटाने के साथ ही फिल्म निर्माता के खिलाफ हिंदू देवी देवताओं के अपमान को लेकर एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है। 

विज्ञापन


सक्षम सनातन क्षेत्रीय मंच ने बताया की रामायण के आधार पर बनाई गई आदिपुरूष फिल्म में देवी देवताओं का अपमान किया गया है, जिससे हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से इस फिल्म को बनाया गया है। इस फिल्म के माध्यम से सीधे- सीधे प्रभु श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी न भगवान बजरंगबली को अपमानित किया गया है। फिल्म के डायरेक्टर ओमराज के खिलाफ धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया जाए। 

विज्ञापन

 

फिल्म को तत्काल जगदलपुर के समस्त सिनेमा घरों से निकाला जाए या फिर फिल्म में उपयोग हुए समस्त आपतिजनक शब्दों को हटाया जाए। बुधवार  तक यदि फिल्म स्वयं ना हटाई गई या फिर आपत्तिजनक शब्दों को २२ जून तक नहीं हटाया गया तो समस्त हिन्दू समाज स्वयं फिल्म बंद करवाने में सक्षम है।  उसके बाद की जवाबदारी स्वयं प्रशासन की होगी।  ज्ञापन देने के साथ ही सक्षम के द्वारा टॉकीज के ऊपर लगे पोस्टर को हटाया गया, किसी तरह के कोई विवाद ना हो इसके लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed