फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Promotion soldier Naveen alias Kamlu Nureti who showed indomitable courage and bravery in Naxalite encounter i

Jagdalpur: नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले जवान नवीन उर्फ कमलू नुरेटी का प्रमोशन

Thu, 04 Jan 2024 04:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क,जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 04 Jan 2024 04:39 PM IST
सार

छ.ग. शासन की आत्मसमर्पण पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर एवं नक्सलियों के स्थानीय आदिवासियों के साथ भेदभाव एवं खोखली विचारधारा से तंग आकर नवीन उर्फ कमलू नुरेटी के द्वारा वर्ष 2013 में नारायणपुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

विज्ञापन
Promotion soldier Naveen alias Kamlu Nureti who showed indomitable courage and bravery in Naxalite encounter i
जवान नवीन उर्फ कमलू नुरेटी का प्रमोशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला नारायणपुर क्षेत्र के तहत संचालित नक्सल विरोधी अभियान में अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले जवान नवीन उर्फ कमलू नुरेटी को क्रम से पूर्व पदोन्नति का आदेश पूर्व में पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी किया गया था, जिसके परिपालन में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा (भापुसे.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निखील राखेचा (भापुसे.) द्वारा नवीन उर्फ कमलू नुरेटी को लाल फित्ती लगाकर आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

विज्ञापन

 

ज्ञात हो कि वर्ष 2018 में गुमियाबेड़ा क्षेत्र में पुलिस बल द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस नक्सल मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया गया था। इस घटना में आरक्षक कमलू नुरेटी को क्रम से पूर्व पदोन्नत किया गया है। नवीन उर्फ कमलू नुरेटी मूलतः गाड़ावाही (कोहकामेटा) का निवासी है जो वर्ष 2000 से नक्सल संगठन में शामिल हुआ एवं कोहकामेटा एवं करेलघाटी एलओएस में सक्रिय सदस्य तथा नेलनार एलओएस कमाण्डर एवं जनताना सरकार अध्यक्ष, नेलनार एरिया कमेटी का सचिव एवं माड़ डिवीजन में डीव्हीसी मेम्बर के रूप में कार्य किया था। 

विज्ञापन

 

छ.ग. शासन की आत्मसमर्पण पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर एवं नक्सलियों के स्थानीय आदिवासियों के साथ भेदभाव एवं खोखली विचारधारा से तंग आकर नवीन उर्फ कमलू नुरेटी के द्वारा वर्ष 2013 में नारायणपुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। आत्मसमर्पण पश्चात छ.ग. शासन की पुर्नवास नीति के तहत् जिसे शासकीय योजनाओं का लाभ एवं आरक्षक के पद पर शासकीय नौकरी दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed