फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Police personnel and Naxalites on Sukma and Bijapur border

Jagdalpur: पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सुकमा और बीजापुर बॉर्डर पर हुई गोलीबारी; एक जवान घायल

Sat, 06 Apr 2024 12:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 06 Apr 2024 12:12 PM IST
सार

सुकमा जिले के सिलगेर कैंप से निकले जवानों और नक्सलियो के बीच बीती रात गोदपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हो गई।

विज्ञापन
Police personnel and Naxalites on Sukma and Bijapur border
घायल सेना का जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले के सिलगेर कैंप से निकले जवानों और नक्सलियो के बीच बीती रात गोदपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बस्तर फाइटर का एक जवान घायल हो गया, जिसे शनिवार की सुबह चौपर के माध्यम से मेकाज लाया गया, जहां जवान का इलाज करने के बाद वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी देते हुए घायल आरक्षक उइका विक्की 24 वर्ष निवासी दोरनापाल ने बताया कि शुक्रवार की देर रात सिलगेर कैंप से बस्तर फाइटर, डीआरजी, कोबरा की एक संयुक्त टीम आपरेशन पर निकली थी। करीब पांच किमी पैदल चलने के बाद सुकमा और बीजापुर के सरहद के गोदपल्ली पहाड़ी में अचानक से रात करीब 12 बजे के लगभग नक्सलियों को देखा गया। नक्सलियो को देख उइके विक्की तुरंत सक्रिय हो गए। अचानक से नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस की ओर से भी गोलीबारी शुरू की गई। करीब आधे घंटे तक चले मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले। लेकिन नक्सलियों की ओर से की गई गोलीबारी में आरक्षक उइके विक्की के पैर में गोली लग गई। पूरी रात घायल आरक्षक मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग करता रहा और सुबह जवान को पहले सिलगेर कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद चौपर के माध्यम से मेकाज रवाना किया गया। जहां शनिवार की सुबह घायल जवान को एम्बुलेंस के माध्यम से मेकाज लाया गया। जहां उपचार के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed