{"_id":"643bd585033fe4ecff0c82e4","slug":"passing-out-parade-of-bastar-fighters-in-chhattisgarh-jagdalpur-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्ड जेंडर भी बने बस्तर फाइटर: जगदलपुर में पासिंग आउट परेड, 691 जवानों को IG ने पहनाया बैज, दिया सर्टीफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्ड जेंडर भी बने बस्तर फाइटर: जगदलपुर में पासिंग आउट परेड, 691 जवानों को IG ने पहनाया बैज, दिया सर्टीफिकेट
Sun, 16 Apr 2023 04:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 16 Apr 2023 04:31 PM IST
सार
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि, प्रशिक्षण के बाद बस्तर क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने, जनता के मंशानुरूप विकास कार्य को गति प्रदान कराने जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब बस्तर फाइटर्स भी निभाएंगे।
विज्ञापन
जगदलपुर में बस्तर फाइटर्स की पासिंग आउट परेड।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुकाबले के लिए बस्तर फाइटर तैयार हैं। रविवार को जगदलपुर के लालबाग परेड ग्राउंड में हुई पासिंग आउट परेड में 691 जवानों को IG बस्तर सुंदरराज पी. ने बैज पहनाए और प्रमाणपत्र प्रदान किए। इससे पहले उन्होंने परेड की सलामी ली। इनके साथ ही बीजापुर, बस्तर व दंतेवाड़ा और 5वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल नारायणपुर के नव आरक्षक भी परेड में शामिल हुए। खास बात यह है कि बस्तर फाइटर्स में थर्ड जेंडर भी शामिल हैं। पहली बार नौ थर्ड जेंडर का चयन इसमें किया गया है।
विज्ञापन
बस्तर संभाग में वनांचल और अंदरूनी क्षेत्र की विकास व सुरक्षा के लिए स्थानीय युवक-युवतियों की बस्तर फाइटर्स के तौर पर भर्ती की गई है। इस विशेष बल में 2800 पदों पर बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा और कोण्डागांव के लिए चयन किया गया है। हर जिले के लिए 300-300 पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत भर्ती रिणाम 15 अगस्त 2022 को जारी किए गए थे। बस्तर फाइटर्स में पहली बार नौ थर्ड जेंडर भी आरक्षक पद पर भर्ती होकर पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
बस्तर फाइटर्स में भर्ती हुए नव आरक्षकों को सितंबर 2022 से प्रदेश के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में बुनियादी प्रशिक्षण प्रारंभ दिया गया। इस दौरान जवानों को कानून एवं प्रक्रिया की जानकारी, अनुशासन, मानव अधिकारों की रक्षा, युद्ध कौशल, फील्ड क्राफ्ट, हथियारों का संचालन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि, प्रशिक्षण के बाद बस्तर क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने, जनता के मंशानुरूप विकास कार्य को गति प्रदान कराने जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब बस्तर फाइटर्स भी निभाएंगे।
विज्ञापन
कल हुई थी पहली पासिंग आउट परेड
इससे पहले शनिवार 15 अप्रैल को बीजापुर में 15वीं वाहिनी छसबल और कोंडागांव के बस्तर फाइटर्स के 204 नव आरक्षकों का पासिंग आउट परेड हुई थी। इसी तरह अब सोमवार को 16वीं वाहिनी छसबल, नारायणपुर, 18 अप्रैल को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, माना-रायपुर, 20 अप्रैल को पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र बोरगांव, कोण्डागांव, 21 अप्रैल को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, राजनांदगांव और 22 अप्रैल को 9वीं वाहिनी छसबल, दंतेवाड़ा में बस्तर संभाग के अन्य जिलों में दीक्षांत परेड होगी।