फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Old man died after being hit by a train

Jagdalpur: ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 07 Sep 2023 10:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 07 Sep 2023 10:16 AM IST
सार

बोधघाट थाना क्षेत्र के नकटी सेमरा रेल्वे स्टेशन में आज सुबह एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Old man died after being hit by a train
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बोधघाट थाना क्षेत्र के नकटी सेमरा रेल्वे स्टेशन में आज सुबह एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, सभी का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक मंगला कश्यप 95 वर्ष, जिनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उनका साल भर से उपचार चल रहा था। वे आए दिन घर से बिना बताए निकल जाते थे। गुरुवार की सुबह घर से 100 मीटर दूर नकटी सेमरा रेल्वे स्टेशन पर सुबह छह बजे जैसे ही पहुंचे कि सामने से आ रही ट्रेन से टकरा गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रेन सवार कर्मचारियों ने अपने सहयोगियों को इस मामले की जानकारी दी। वहीं, रेलवे के लोगों ने गांव के कोटवार सैतराम बघेल को मामले के बारे में बताया। कोटवार के माध्यम से मृतक के घर तक जानकारी पहुंची। मृतक के घर में जैसे ही इस बात की जानकारी पहुंची, परिजनों के साथ ही रिश्तेदारों में मातम छा गया। वहीं, परिजन मेकाज पहुंचे, जहां पूरी जांच के बाद शव का पोस्टार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed