{"_id":"63cff383c095375c9b5b8f86","slug":"nmdc-employee-killed-in-vehicle-collision-in-jagdalpur-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: वाहन की टक्कर से एनएमडीसी कर्मचारी की मौत, मोबाइल पर बात करते हुए पार कर रहा था सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: वाहन की टक्कर से एनएमडीसी कर्मचारी की मौत, मोबाइल पर बात करते हुए पार कर रहा था सड़क
Tue, 24 Jan 2023 08:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 24 Jan 2023 08:34 PM IST
सार
कर्मचारी ने मोबाइल रिसीव किया और बात करते हुए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक वाहन उसे टक्कर मारता हुआ निकल गया। दोस्त उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोमवार रात सड़क हादसे में एक एनएमडीसी कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी अपने दोस्तों के साथ प्लांट के बाहर आया था। इसी दौरान उसका मोबाइल बजने लगा। उसने मोबाइल रिसीव किया और बात करते हुए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक वाहन उसे टक्कर मारता हुआ निकल गया। दोस्त उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रीवा के देवघर गंगतिराहा निवासी सुजीत शर्मा (26) करीब चार साल से एनएमडीसी के पावर बैंक में टेक्नीशियन था। वह सोमवार रात को अपने दोस्तों के साथ बाहर निकला। सुजीत मोबाइल से बात करते हुए सड़क पार कर रहा था की अज्ञात वाहन ने विपरीत दिशा से आकर टक्कर मार दी। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन