{"_id":"67c54f895d36e2024102610c","slug":"naxalite-carrying-a-bounty-8-lakhs-rs-surrendered-along-with-his-family-in-bijapur-2025-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोस्ट वॉन्टेड नक्सली का सरेंडर: आठ लाख के इनामी ने पत्नी-बच्ची संग किया आत्मसमर्पण, कई बड़ी घटनाओं में था शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोस्ट वॉन्टेड नक्सली का सरेंडर: आठ लाख के इनामी ने पत्नी-बच्ची संग किया आत्मसमर्पण, कई बड़ी घटनाओं में था शामिल
Mon, 03 Mar 2025 12:13 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:13 PM IST
सार
बीजापुर गंगालूर एरिया कमेटी का मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर डीवीसीएम दिनेश मोडियम ने पत्नी और बच्ची को भी साथ लेकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस को इस नक्सली की कई वारदातों में तलाश थी।
विज्ञापन
परिवार संग नक्सली ने किया सरेंडर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां 8 लाख के इनामी नक्सली ने अपने परिवार समेत आत्मसमपर्ण कर दिया है। बताया जा रहा है आत्मसमर्पण करने वाले डीवीसीएम कई बड़ी घटनाओं में शामिल था। अचानक से उसके द्वारा समर्पण कर देने से नक्सलियों को काफी बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
बता दें कि बीजापुर गंगालूर एरिया कमेटी का मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर डीवीसीएम दिनेश मोडियम समर्पण करने पत्नी और बच्ची को भी साथ लेकर पुलिस के पास पहुंचा था। नक्सलियों की गंगालूर एरिया कमेटी का सबसे खास होने के साथ ही दुर्दांत नक्सली दिनेश बताया जा रहा है।
विज्ञापन
दिनेश के अचानक से संगठन को छोड़ने से नक्सलियों के संगठन को बड़ा झटका लगा है। दिनेश नक्सलियों की खोखली विचारधारा से तंग आकर आतंक को छोड़ दिया। गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सली डीव्हीसीएम दिनेश मोडियम ने सोमवार को अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
दिनेश पर 8 लाख का इनाम घोषित था और वह कइयों हत्याओं को अंजाम दे चुका था। जिसके चलते दिनेश का नाम टॉप लिस्ट में चल रहा था। दिनेश मोडियम लंबे समय से पुलिस के निशाने पर था। वह कई बड़े नक्सली हमलों में शामिल रहा है। जिसमें सुरक्षा बलों और निर्दोष ग्रामीणों की हत्याएं शामिल होने की बात सामने आई थी। पुलिस लंबे समय से दिनेश की तलाश कर रही थी।
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे लगातार ऑपरेशनों और बढ़ते दबाव के चलते दिनेश ने आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया।