{"_id":"643fd7847145c7fcdd094994","slug":"missing-young-man-body-found-in-locked-house-in-chhattisgarh-dantewada-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dantewada: बंद मकान में मिला युवक का शव, दो दिन पहले परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी; हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dantewada: बंद मकान में मिला युवक का शव, दो दिन पहले परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी; हत्या की आशंका
Wed, 19 Apr 2023 05:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 19 Apr 2023 05:29 PM IST
सार
मकान में सुबह से बदबू आ रही थी। मकान बंद होने और बदबू आने के चलते लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अंदर गई तो वहां युवक का शव पड़ा था।
विज्ञापन
मकान में शव मिलने के बाद लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार को एक युवक का शव बंद मकान में मिला है। युवक दो दिन से लापता था। आसपास के लोगों को बदबू आई तो शव का पता चला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसका कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वार्ड-13 में दुर्गा प्रसाद का मकान खाली पड़ा हुआ है। वहां लंबे समय से कोई नहीं रहता है। मकान में सुबह से बदबू आ रही थी। मकान बंद होने और बदबू आने के चलते लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अंदर गई तो वहां युवक का शव पड़ा था। पुलिस ने शव की शिनाख्त जावगा के लक्ष्मण के रूप में की है। परिजनों ने दो दिन पहले उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन