{"_id":"64743910b46fa7fbe608527e","slug":"maoists-killed-a-youth-in-sukma-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: नक्सलियों ने पहले युवक को लाठी डंडों से पीटा, फिर चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: नक्सलियों ने पहले युवक को लाठी डंडों से पीटा, फिर चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट
Mon, 29 May 2023 11:03 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 29 May 2023 11:03 AM IST
सार
परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस रविवार की सुबह मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुकमा जिले के चिंतागुफा में रहने वाले युवक की नक्सलियों ने डंडा व चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं, मृतक के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं, जिसमें नक्सलियों ने युवक पर पुलिस मुखबिर का आरोप लगाया है।
परिजनों ने बताया कि युवक को घर से उठाया और फिर घर के सामने ले जाकर पहले डंडे से खूब पीटा और फिर पेट में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, चिंतागुफा के रहने वाले युवक गणपति सेठिया की नक्सलियों ने शनिवार की रात हत्या कर दी। गणपति शनिवार की रात अपने घर पर मौजूद था। उसके साथ उसकी पत्नी रेवती व बेटी ज्योति भी साथ में थे, इसी दौरान करीब 4 से 5 नक्सली उसके घर पहुंचे। जबरदस्ती उसे घर से निकाला। फिर अपने साथ घर के बाहर लेकर गए। जहां उसपर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया। फिर लाठी-डंडे से बेहरमी से पिटाई की। जिसके बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी।