{"_id":"63c7d54cc9cec5133f7570d0","slug":"junior-doctors-on-strike-from-tomorrow-in-chhattisgarh-bastar-division-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: जूनियर डॉक्टर कल से हड़ताल पर, मानदेय नहीं बढ़ने पर भड़का गुस्सा, इमरजेंसी सेवाएं भी रहेंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: जूनियर डॉक्टर कल से हड़ताल पर, मानदेय नहीं बढ़ने पर भड़का गुस्सा, इमरजेंसी सेवाएं भी रहेंगी बंद
Wed, 18 Jan 2023 04:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 18 Jan 2023 04:47 PM IST
सार
डॉक्टरों ने बताया कि पहले भी छत्तीसगढ़ शासन को मानदेय में वृद्धि के लिए आवेदन किया था। साथ ही महंगाई भत्ता के एवज में सामयिक वृद्धि का प्रस्ताव भी रखा था। इसके बाद राज्यपाल, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव और वित्त सचिव से कई बार पत्राचार किया। फिर भी कोई स्थाई हल नहीं निकल पाया है। चार सालों से मानदेय में वृद्धि नहीं की गई है।
विज्ञापन
जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार करते जूनियर डॉक्टर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बस्तर में जूनियर डॉक्टर कल यानी गुरुवार से हड़ताल पर जा रहे हैं। इस दौरान संभाग के सातों जिलों के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवाएं बाधित रहेंगी। जूनियर डॉक्टर रुटीन जांच के साथ ही इमरजेंसी सेवाओं में भी काम नहीं करेंगे। डॉक्टरों का यह विरोध मानदेय नहीं बढ़ाए जाने को लेकर है। बताया जा रहा है कि जूनियर डॉक्टरों का यह विरोध और हड़ताल पूरे प्रदेश में होगी।
विज्ञापन
दरअसल, जूनियर डॉक्टर विरोध स्वरूप 17 जनवरी से हाथों में काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। इसके बाद बुधवार सुबह 8 बजे उन्होंने कार्यबहिष्कार कर दिया। इसके चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। खासकर ज्यादा दिक्कत जगदलपुर मेडिकल कॉलेज (मेकॉज) में मरीजों के सामने आई है। दूर-दराज से आए मरीजों को उपचार के लिए घंटों इंतजार के बाद भी भटकना पड़ा है।
विज्ञापन
मेकॉज के डॉक्टरों ने बताया कि प्रदेश के जूनयिर रेसीडेंट डॉक्टरों को दिया जा रहा मानदेय अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है। इसे बढ़ाने के लिए पिछले दो साल से पात्राचार कर रहे हैं। कई बैठकें हुईं और प्रस्ताव बनाकर भेजा गया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। छत्तीसगढ़ में पोस्ट पीजी, बांड डॉक्टर्स को अपनी श्रेणी से कम ही नहीं, बल्कि अपने से निचली श्रेणी से भी कम मानदेय दिया जा रहा है।
विज्ञापन