{"_id":"64b90f0b7167bf85980fe3de","slug":"jewelery-stolen-from-assistant-commandant-bag-in-officers-mess-in-jagdalpur-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur Crime: कोबरा बटालियन के ऑफसर्स मेस में चोरी, सहायक कमांडेंट के बैग से चार लाख के गहने ले गया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur Crime: कोबरा बटालियन के ऑफसर्स मेस में चोरी, सहायक कमांडेंट के बैग से चार लाख के गहने ले गया चोर
Thu, 20 Jul 2023 04:10 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 Jul 2023 04:10 PM IST
सार
जगदलपुर में कोबरा बटालियन के ऑफिसर्स मेस से एक सहायक कमांडेंट के सोने के करीब चार लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। सहायक कमांडेंट मेस में रुके हुए थे और उनका सूटकेस और बैग वहीं रखा था।
विज्ञापन
चोरी।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कोबरा बटालियन के ऑफिसर्स मेस से एक सहायक कमांडेंट के सोने के करीब चार लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। सहायक कमांडेंट मेस में रुके हुए थे और उनका सूटकेस और बैग वहीं रखा था। चोरी का पता भी उन्हें दो दिन बाद चला। इसके बाद एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोबरा काम्पलेक्स निवासी अवनीश त्रिपाठी कोबरा 201 करनपुर में सहायक कमाण्डेंट के पद पर हैं। उनका ट्रांसफर 101 बटालियन प्रयागराज हुआ है। इस पर उन्होंने अपना आधा सामान आठ जुलाई को पैकिंग कराकर ट्रांसपोर्ट से प्रयागराज भेज दिया। खुद सूटकेस और ट्रॉली बैग सहित अन्य सामान के साथ ऑफिसर्स मेस में रुक गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को उन्होंने अपने ट्रॉली बैग को चेक किया तो उसमें रखे सोने के आभूषण गायब थे। उन्होंने बताया कि, कोई सोने के छह कंगन, सोने के दो ब्रेसलेट, सोने का ब्रेसलेट, सोने की चेन, डायमंड रिंग, सोने की चार बाली, सोने की तीन अंगूठी, और सोने का लाकेट सहित 3.99 लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गया।
विज्ञापन