Jagdalpur: आईईडी ब्लास्ट में जेसीबी चालक घायल, बेहतर उपचार के लिए ले जाया गया दंतेवाड़ा
बताया जा रहा है कि अरनपुर से जगरगुंडा तक रोड निर्माण कार्य चल रहा था। रोड निर्माण में लगे हाइवा का ड्राइवर आईईडी की चपेट में आ गया जिससे वह घायल हो गया। घटना स्थल के आसपास सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले के थाना जगरगुंडा के तहत कमारगुड़ा और कोरमेटा के मध्य निर्माणाधीन सड़क में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी ब्लास्ट में जेसीबी चालक घायल हो गया, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची जहां घायल को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कमारगुड़ा के पास आईईडी ब्लास्ट किया गया इस ब्लास्ट को नक्सलियों ने कमारगुड़ा पुलिया नम्बर दो के पास लगाया था। इस आईईडी को नक्सलियों के द्वारा पुलिस जवानों को नुकसान पहुँचाने के मकसद से पुल में लगाया गया था।