{"_id":"642e7c4ca6f11cc7ca0a8f69","slug":"jawans-demolished-naxalite-smarak-in-chhattisgarh-in-narayanpur-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narayanpur: नक्सली स्मारक में जवानों ने लगाई आग, सर्चिंग में पटाखे, बिजली वायर सहित अन्य सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narayanpur: नक्सली स्मारक में जवानों ने लगाई आग, सर्चिंग में पटाखे, बिजली वायर सहित अन्य सामान बरामद
Thu, 06 Apr 2023 01:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:31 PM IST
सार
अफसरों के निर्देश के बाद जवानों ने नक्सली स्मारक को आग लगाकर नष्ट कर दिया है। सुरक्षा बलों को क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान ग्राम भटबेड़ा में बिजली के वायर, पटाखे सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
जवानों ने आग लगाकर नक्सली स्मारक ध्वस्त किया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में जवानों ने बुधवार को नक्सलियों के स्मारक को ध्वस्त कर दिया। नक्सलियों ने लकड़ी का स्मारक बना रखा था। जवानों ने इसमें आग लगा दी। वहीं सर्चिंग के दौरान पटाखे, बिजली वायर सहित अन्य सामान भी बरामद किया है। मामला धनोरा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एसपी पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को डीआरजी और छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल की टीम संयुक्त रूप से धनोरा-ओरछा एवं आसपास के क्षेत्रों की ओर रवाना हुई थी। ग्राम मलसकट्टा में नक्सलियों का बनाया लकड़ी का स्मारक मिला था।
विज्ञापन