फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Jagdalpur No-confidence motion of BJP councilors against the corporation president

जगदलपुर: BJP पार्षदों का निगम अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 19 पार्षद पहुंचे कलेक्टर कार्यालय

Thu, 04 Jan 2024 08:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 04 Jan 2024 08:46 PM IST
सार

भाजपा जिला कार्यालय में एकत्र हुये सभी भाजपा पार्षद शाम करीब चार बजे पैदल चल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे। भाजपा पार्षद दल ने निगम अध्यक्ष कविता साहू के विरुद्ध अविश्वास व्यक्त करते हुए तीन बिंदुओं को प्रस्ताव में शामिल किया है।

विज्ञापन
Jagdalpur No-confidence motion of BJP councilors against the corporation president
नगरपालिक निगम अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल ने गुरुवार को नगरपालिक निगम अध्यक्ष कविता साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। भाजपा के 19 पार्षदों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर निगम अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पत्र कलेक्टर विजय दयाराम को सौंपा। जल्द से जल्द अविश्वास प्रस्ताव को पारित करने हेतु सम्मिलन आहूत करने के लिए कहा।
विज्ञापन


भाजपा जिला कार्यालय में एकत्र हुये सभी भाजपा पार्षद शाम करीब चार बजे पैदल चल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे। भाजपा पार्षद दल ने निगम अध्यक्ष कविता साहू के विरुद्ध अविश्वास व्यक्त करते हुए तीन बिंदुओं को प्रस्ताव में शामिल किया है। जिसमें कहा गया है कि नगर निगम अध्यक्ष द्वारा बहुमत के बल का दुरुपयोग करते हुए सामान्य सभा का नियमित संचालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


बीते चार साल में केवल 11 सामान्य सभा की बैठकें हो पाई हैं। भाजपा पार्षदों के द्वारा बारंबार इस विषय पर ध्यानाकर्षण करने के बाद भी नियमानुसार निर्धारित अवधि उपरांत सामान्य सभा की बैठक आहूत करने में निगम अध्यक्ष द्वारा दुर्भावनापूर्वक कोताही की जा रही है। जिससे सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठकें न होने से शहर के विकास सहित जनहित और निगम के कार्य व योजनाएं लगातार प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिनती की हुई सामान्य सभा की कार्रवाई बैठकों में भी निगम अध्यक्ष के द्वारा भाजपा पार्षदों के साथ पक्षपातपूर्णकार्य किया जाता रहा है। जिससे विपक्षी भाजपा पार्षद लगातार उपेक्षा का शिकार बन रहे हैं। नगर पालिक निगम में हर विभाग में भारी भ्रष्टाचार और अनियमितता हावी है। जिससे जनहित, शहर हित के काम बुरी तरह बाधित है। अत्यंत महत्वपूर्ण पद पर आसीन निगम अध्यक्ष दलगत राजनीति के कारण इन समस्याओं का निदान करने के बजाय आंख बंद किए हुए हैं।

नगर निगम अध्यक्ष के खिलाफ लाये गये इस अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने का साहस निगम में बैठा सत्ताधारी दल दिखाये। शहर की जनता भी इनकी करनी से बखूबी परिचित हो चुकी है। कलेक्ट्रेट पहुंच कर हस्ताक्षर युक्त अविश्वास प्रस्ताव देने वाले भाजपा पार्षदों में योगेन्द्र पांडेय, नरसिंह राव, दिगम्बर राव, राजपाल कसेर, आलोक अवस्थी, मोती राम बघेल, निर्मल पाणिग्रही, धनसिंह नायक, दयावती देवांगन, भारती श्रीवास्तव, दीप्ति पांडेय, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, ममता पोटाई, रीना घोष, सविता गुप्ता, महेन्द्र पटेल, शंभू नाग शामिल थे।


इस मौके पर नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता,आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, विक्रम सिंह यादव, खेमसिंह देवांगन, अभय दीक्षित, योगेश शुक्ला, योगेश ठाकुर, शशि नाथ पाठक, रोशन झा, पंकज आचार्य, तेजपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed