{"_id":"697ead0f28c5bfd6270d8aa6","slug":"jagdalpur-goods-worth-lakhs-destroyed-in-fire-that-broke-out-in-an-electronic-shop-due-to-short-circuit-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों का माल स्वाहा; नुकसान का आकलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों का माल स्वाहा; नुकसान का आकलन जारी
Sun, 01 Feb 2026 07:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 01 Feb 2026 07:02 AM IST
विज्ञापन
आग पर काबू...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदलपुर, शहर के गीदम रोड़ स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में बीती रात अचानक से धुआं निकलना शुरू हो गया। घटना की जानकारी दुकान संचालक व दमकल वाहन को दी गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद शॉर्ट सर्किट के चलते यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
बता दें कि गीदम रोड स्थित जयश्री इलेक्ट्रॉनिक संचालक रोजाना की तरह रात करीब 10 बजे के लगभग अपनी दुकान को बंद करके घर चला गया। करीब 12 बजे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने दुकान से अचानक धुआं निकलता देख आसपास के लोगो को जानकारी दी। देखते ही देखते धुआं बढ़ गया। जब दुकान का शटर खोला गया तब तक आग तेजी से फैल गई थी।
विज्ञापन
आसपास के लोगो ने दमकल की गाड़ी को भी बुला लिया था, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझा तो लिया गया, लेकिन दुकान में रखा हुआ सामान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल कितने का नुकसान हुआ है, इसका अंदाजा तो नही बताया गया है,लेकिन दुकान में रखे लाखो रुपये का सामान जलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन