फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Jagdalpur Accident News Truck collision killed three bike riders

Jagdalpur: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की हुई मौत, घर में छाया मातम; परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल

Wed, 26 Jul 2023 12:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 26 Jul 2023 12:16 PM IST
सार

दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मोकपाल में रहने वाले तीन युवकों को मंगलवार की शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Jagdalpur Accident News Truck collision killed three bike riders
Dantewada accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मोकपाल में रहने वाले तीन युवकों को मंगलवार की शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी भी मौत हो गई। इस घटना से परिवार समेत गांव में भी मातम छा गया। बुधवार को दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिए गए।

विज्ञापन

 
मामले के बारे में कुआकोंडा थाना प्रभारी ने बताया कि मोकपाल निवासी मासा मरकाम, सोमडू मुचाकी व राजू सोढ़ी एक साथ एक बाइक पर सवार होकर दंतेवाड़ा बैंक से पैसे निकालने के लिए आए हुए थे। पैसे निकालकर वापस मोकपाल जाने के दौरान नकूलनार आईटीआई के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मासा मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला। वहीं, घटना में घायल अन्य दोनों को बेहतर उपचार के लिए दंतेवाड़ा अस्पताल ले गए। जहां से खराब स्थिति को देखते हुए उन्हें मेकाज रेफर किया गया। देर रात दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। उपचार के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed