Jagdalpur: अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, चोरी की 35 बाइक बरामद, 20 लाख बताई जा रही कीमत
आरोपियों का सुराग ओड़िसा मिला, जहाँ पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद 3 आरोपियों के पास से 35 नग मोटरसाइकिल बरामद किया। जिसकी बाजार में कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई, पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र में लागातार मोटरसाइकिल चोरी की घटना बढ़ते जा रही थी, वहीं पुलिस के द्वारा इन मामलों को सुलझाने के साथ ही अपने सभी मुखबिरों को भी तैनात कर दिया गया था। लगातार पुलिस के द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही थी, मामले में आरोपियों का सुराग ओड़िसा मिला, जहाँ पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद 3 आरोपियों के पास से 35 नग मोटरसाइकिल बरामद किया। जिसकी बाजार में कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई, पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए कोंडागाँव पुलिस ने बताया कि प्रार्थी श्यामलाल सेठिया के अलावा कुछ अन्य लोगों ने थाने में आकर मामला दर्ज कराया कि साप्ताहिक बाजार के साथ ही सूने मकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो रही है, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुखबिरों के साथ ही अपनी टीमों को एक्टिव कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी की सभी गाड़ियां यहां से ओड़िसा में बेची जा रही है।
कोंडागांव पुलिस द्वरा अपनी एक टीम को ओड़िसा के कुदई में 3 दिनों तक अपना कैम्प लगाकर आरोपियों के ऊपर अपनी नजर बनाए रखा, जहाँ पुलिस ने 3 आरोपी जिनमें से तातुराम यादव 30 वर्ष निवासी संबलपुर थाना कुदई जिला नबरंगपुर ओड़िसा, तुलसीराम साहू 55 वर्ष कुदई नवापारा थाना कुदई जिला नबरंगपुर के अलावा सुखनाथ मरकाम 32 वर्ष कुदई नवापारा नबरंगपुर ओड़िसा को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा साप्ताहिक बाजार के साथ ही सूने मकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को अपना निशाना बनाते थे, साथ ही वाहनों को ओड़िसा में ले जाकर बेच देते थे। यह पहला मामला नही है, इससे पहले भी कई मोटरसाइकिल को चोरी कर ओड़िसा में बेंच चुके हैं। आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार करते हुए चोरी के मोटरसाइकिल को पुलिस के सुपुर्द किया, इन 35 मोटरसाइकिलों की कीमत बाजार में 20 लाख रुपए आंकी गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।