{"_id":"687a5094da93bb03e00dfec4","slug":"he-took-a-minor-with-him-by-luring-her-with-the-promise-of-marriage-her-in-hyderabad-in-jagdalpur-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: शादी का लालच देकर नाबालिक को अपने साथ ले गया, हैदराबाद में किया अनाचार, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: शादी का लालच देकर नाबालिक को अपने साथ ले गया, हैदराबाद में किया अनाचार, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 18 Jul 2025 07:29 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 18 Jul 2025 07:29 PM IST
सार
जगदलपुर में बोधघाट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक को युवक ने अपने प्रेम जाल में फसाते हुए उसे शादी का प्रलोभन देकर हैदराबाद ले गया, जहाँ उसके साथ अनाचार किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में बोधघाट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक को युवक ने अपने प्रेम जाल में फसाते हुए उसे शादी का प्रलोभन देकर हैदराबाद ले गया, जहाँ उसके साथ अनाचार किया, इस मामले की रिपोर्ट होने के बाद टीम ने हैदराबाद से आरोपी को गिरफ्तार किया, साथ ही नाबालिक को भी बरामद किया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि 5 जून के शाम 7:30 बजे नाबालिक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर अपने साथ भगा कर ले गया, इस मामले की रिपोर्ट बोधघाट थाने में परिजनों ने दर्ज कराई, बोधघाट के द्वारा एक टीम के द्वारा नाबालिक की लगातार खोजबीन की जा रही थी, जांच के दौरान नाबालिक हैदराबाद में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद एक टीम हैदराबाद भेजा गया, आरोपी ने नाबालिक को हैदराबाद में एक लकड़ी मिल में रखा हुआ था, जहाँ से टीम ने नाबालिक को बरामद किया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार किया गया,
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में आरोपी धनेश बघेल 23 वर्ष निवासी तारापुर को लेकर बस्तर पहुँची, नाबालिक ने अपने बयान में बताया कि मार्च 2025 से संदेही द्वारा जान पहचान होने से बातचीत शुरू हो गई, संदेही धनेश्वर बघेल यह जानते हुए भी की पीड़िता नाबालिग है उसे बहलाकर शादी करने की बात कहते हुए भगा कर अपने साथ हैदराबाद ले गया तथा हैदराबाद स्थित लकड़ी मिल के कमरे में अपने साथ रखकर उसके साथ लगातार अनाचार किया, मामले में नाबालिक पीड़िता के साथ में आरोपी धनेश्वर बघेल के द्वारा 18 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन