{"_id":"64b6b04bf3b0e46f1d0556b4","slug":"girl-jumps-in-chitrakote-waterfall-to-commit-suicide-in-jagdalpur-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News: आत्महत्या के लिए 110 फीट ऊंचे जल प्रपात में लड़की ने छलांग लगाई, फिर मौत से डरी, तैरकर वापस आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News: आत्महत्या के लिए 110 फीट ऊंचे जल प्रपात में लड़की ने छलांग लगाई, फिर मौत से डरी, तैरकर वापस आई
Tue, 18 Jul 2023 09:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 18 Jul 2023 09:01 PM IST
सार
जगदलपुर स्थित चित्रकोट वॉटरफाल से मंगलवार शाम एक लड़की ने छलांग लगा दी। करीब 110 फीट ऊंचे वॉटर फाल से लड़की को कूदते देख लोग चीख पड़े। पता चला कि लड़की को उसके परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया था।
विज्ञापन
जगदलपुर स्थित चित्रकोट वॉटरफाल में कूदती लड़की।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया का नियाग्रा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित चित्रकोट वॉटरफाल से मंगलवार शाम एक लड़की ने छलांग लगा दी। करीब 110 फीट ऊंचे वॉटर फाल से लड़की को कूदते देख लोग चीख पड़े। पता चला कि लड़की को उसके परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। इसके बाद वह खुदकुशी करने के लिए वहां पहुंची थी। इस दौरान लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि लोहंडीगुड़ा में रहने वाली नाबालिग लड़की को उसके परिजनों ने किसी बात पर डांट लगा दी थी। इसके बाद नाराज होकर लड़की चित्रकोट जलप्रपात पहुंच गई। काफी देर तक वह वॉटरफाल के ऊपर ही खड़ी रही। इसके बाद एक दम किनारे आ गई। लड़की को ऐसा करते देख वहां मौजूद लोग चीख पड़े। उन्होंने शोर मचाकर लड़की को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसने छलांग लगा दी।
विज्ञापन
इतनी ऊंचाई से लड़की को कूदते देखकर लोगों की चीख निकल गई। वह लोग काफी घबरा गए। मौके पर तैनात जवान भी वॉटरफाल की ओर दौड़े और उसे बचाने के प्रयास में जुट गए। इसी बीच लड़की वहां तैरती दिखाई दी। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली। लड़की तैरकर किनारे आ गई। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन