फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Fraud of more than Rs 20 lakh in name of life insurance policy renewal police engaged in Jagdalpur

Jagdalpur: लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर 20 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 20 Apr 2025 08:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Apr 2025 08:12 PM IST
सार

जगदलपुर शहर के मोतीतालाब पारा में रहने वाले एक बुजुर्ग को शातिर ठग ने पॉलिसी रिनवल के नाम पर 20 लाख से अधिक की ठगी कर ली, जिसके बाद मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Fraud of more than Rs 20 lakh in name of life insurance policy renewal police engaged in Jagdalpur
ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर शहर के मोतीतालाब पारा में रहने वाले एक बुजुर्ग को शातिर ठग ने पॉलिसी रिनवल के नाम पर 20 लाख से अधिक की ठगी कर ली, जिसके बाद मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज कराया गया है। ठग ने इस बार एसबीआई बैंक के एडीबी ब्रांच के रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर से लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर 20 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार एसबीआई बैंक के एडीबी ब्रांच में डिप्टी मैनेजर के पद में पदस्थ शहर के मोतीलाल नेहरू वार्ड निवासी आनंद राव देशमुख वर्ष 2015 में रिटायर हो गए है, इस दौरान उन्होंने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से एक पॉलिसी करवाई थी, आर्थिक स्थिति ठीक नही होने की वजह से उन्होंने पॉलिसी की केवल एक किश्त ही जमा की थी. इसके बाद उन्होंने इस पॉलिसी पर ध्यान नही दिया। इसी दौरान वर्ष 2023 के अक्टूबर माह में एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे उनके मोबाइल फोन कर उनकी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यूअल करने का उन्हें झांसा दिया। लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को रिन्यूअल करने का झांसा देकर अज्ञात व्यक्ति ने उनसे वर्ष 2023 से लेकर वर्ष 2025 के अप्रैल माह तक एक बैंक खाते में अलग अलग किश्तों में लगभग 20 लाख से ज्यादा रुपए ऐंठ लिए। जब इस बात की जानकारी आनंद राव देशमुख के बेटे को पता चली तो उसने शक करते हुए अज्ञात व्यक्ति के फ़ोन नम्बर पर उससे सम्पर्क किया। 
विज्ञापन


बेटे के द्वारा अज्ञात व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उनके पिता की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यू नही हुई है. इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने पूरी रकम वापस करने की बात कही. कुछ दिनों के बाद अज्ञात व्यक्ति ने विभिन्न माध्यमों से पीड़ित के बैंक खाते में 9 लाख 2 हजार रुपए जमा कर दिए. लेकिन 11 लाख 88 हजार से ज्यादा रुपए अभी तक नही लौटाए है. जिसके बाद पीड़ित ने इस मामले को लेकर आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed