{"_id":"63c413e8e0f0c4733d5f3f9f","slug":"four-friends-sexual-harresment-of-14-year-old-girl-in-jagdalpur-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती में दगा: 14 साल की लड़की को कोल्डड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती में दगा: 14 साल की लड़की को कोल्डड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म
Sun, 15 Jan 2023 08:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 15 Jan 2023 08:25 PM IST
सार
लड़की मुख्य आरोपी को पहचानती थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी एक ही जगह के रहने वाले हैं और काम करते हैं। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि आरोपी बालिग हैं या नाबालिग।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में दोस्त ने ही 14 साल की एक लड़की को दगा दे दिया। वह लड़की को अपने साथ ले गया और कोल्डड्रिंग में मिलाकर नशीला पदार्थ पिला दिया। लड़की बेहोश हो गई तो अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक की तलाश की जा रही है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय 14 साल की लड़की से बैलाबाजार निवासी एक लड़के की दोस्ती थी। वह 12 जनवरी को लड़की को बहलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन
लड़की मुख्य आरोपी को पहचानती थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी एक ही जगह के रहने वाले हैं और काम करते हैं। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि आरोपी बालिग हैं या नाबालिग। फिलहाल पुलिस अफसरों ने भी चुप्पी साध रखी है। थाना प्रभारी दिलबाग सिंह का कहना है कि दुष्कर्म की घटना तो हुई है, लेकिन मामले की विस्तृत जानकारी वे एक दिन बाद ही दे पाएंगे।
विज्ञापन