फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   forest department raided and caught teak wood worth 25 lakhs In the forest of Sukma

Jagdalpur: 'पुष्पा' की तरह पानी में छिपा कर रहे थे लकड़ी की तस्करी, तालाब और जंगल से मिली 25 लाख की सागौन

Sun, 12 Mar 2023 10:58 AM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sun, 12 Mar 2023 10:58 AM IST
सार

सुकमा रेंज के फूलबगड़ी और मुरतोण्डा बीट में दबिश देकर 15 घन मीटर लकड़ी जब्त की गई है। दो दिन चली वन अमले की कार्रवाई से लकड़ी माफियाओं में हड़कंप गया है। जिसकी कीमत 25 लाख बताई जा रही है।

विज्ञापन
forest department raided and caught teak wood worth 25 lakhs In the forest of Sukma
वन अमले ने छापामार कार्रवाई कर जब्त की 25 लाख की सागौन लकड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जगदलपुर में वन विभाग ने लकड़ी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अवैध रूप से जंगल और तालाब में छिपाकर रखा सागौन लकड़ी को अभियान चलाकर जब्त किया है। सुकमा वन परिक्षेत्र के फूलबगड़ी और मुरतोण्डा बीट में वन अफसरों ने छापामार कार्रवाई करते हुए 15 घनी मीटर सागौन लकड़ी बरामद किया है। जिसकी कीमत बाजार मूल्य के अुनसार 25 लाख बताई जा रही है। दो दिन तक चली वन अमले की कार्रवाई से लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मचा गया है। बता दें कि सुकमा वन मंडल में डीएफओ थेजस एस के निर्देशन में लगातार लकड़ी तस्करों पर कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन




विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुकमा वन परिक्षेत्र के अलग-अलग लोकेशन में वन अमले द्वारा क्षेत्र मुआयने के दौरान अवैध रूप से बेशकीमती पेड़ों की कटाई की जानकारी मिली। इसके बाद वन विभाग ने लकड़ी तस्करों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें सुकमा, तोंगपाल, दोरनापाल और जगरगुंडा रेंज के अधिकारी और कर्मचारियों को शामिल किया गया। वनमंडलाधिकारी थेजस एस के मार्गदर्शन में वन विभाग सुकमा की टीम नें लगातार दबिश देकर दो दिन तक अभियान चलाया। फुल बगड़ी बीट के नीलावरम ग्राम तथा मुरतोण्डा बीट के कानकीपारा में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित सागौन चिरान जब्त किया है। वन अमले की टीम ने नीलावरम एवं कानकीनपारा में छापा मारकर दोनों गांवों से लगभग 15 घन मीटर अवैध सागौन गोला तथा सागौन चिरान जब्त किया है।

विज्ञापन

अब तक 30 लाख से ज्यादा सागौन बरामद

सुकमा वन मंडल में बीते ढाई महीने में 30 लाख से भी ज्यादा कीमत के सागौन लकड़ी और चिरान जब्त किये गये हैं। वहीं एक चार पहिया वाहन पर राजसात की कार्रवाई भी की गई है। जनवरी महीने से सुकमा डिवीजन में सागौन पेड़ों की अवैध कटाई को रोकने विभाग द्वारा गोपनीय ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सुकमा रेंज के नीलावरम और मुरतोंडा में कार्रवाई की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार: क्षेत्र मुआयने के दौरान सुकमा रेंज के कुछ इलाकों में लगातार सागौन की अवैध कटाई एवं अवैध चिरान की जानकारी मिली। विभाग ने एक संयुक्त टीम बना कर छापामार कार्रवाई की है। जिसमें 15 घन मीटर लकड़ी बरामद और पीओआर दर्ज कर कार्यवाही किया जा रहा है।  -  थेजस एस, डीएफओ, सुकमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed