फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Fire in Bastar Community Health Center

बस्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आग: लाखों की दवा जलकर राख, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

Tue, 26 Sep 2023 04:24 PM IST
Digvijay Singh Fire in Bastar Community Health Center
Fire in Bastar Community Health Center Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 26 Sep 2023 04:24 PM IST
सार

बढ़ती आग और धुएं के गुबार के बीच स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को बाहर निकाला गया। आग लगने की जानकारी कोड़ेनार थाने के साथ ही फायर ब्रिगेड को दी गई। 
 

विज्ञापन
Fire in Bastar Community Health Center
बस्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर जिले के बास्तानार ब्लॉक में किलेपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टोर रूम में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। स्वास्थ्य केंद्र के स्टोर रूम में लगी आग बेहद तेजी से आस पास के कमरों में फैलने लगी। बढ़ती आग और धुएं के गुबार के बीच स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को बाहर निकाला गया। आग लगने की जानकारी कोड़ेनार थाने के साथ ही फायर ब्रिगेड को दी गई। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, लेकिन इससे पहले ही स्टोर रूम में रखी लाखों रुपए की कीमत की दवाइयां और जरूरी फाइलें जलकर राख हो गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं मामले के बारे में जानकारी देते हुए कोड़ेनार थाना प्रभारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। जिस समय यह घटना घटित हुई उस दौरान वार्ड में मरीजों के साथ ही अन्य स्टाफ भी थे। तीनघंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पााया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed