{"_id":"64422dbf564d0b5a8808d484","slug":"encounter-between-security-forces-and-maoists-in-sukma-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़, कईं नक्सली घायल; सर्च अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़, कईं नक्सली घायल; सर्च अभियान जारी
Fri, 21 Apr 2023 12:01 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:01 PM IST
सार
डीआरजी और सीआरपीएफ एक संयुक्त टीम के द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के सभी जवान सुरक्षित बताए गए हैं। इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से कोंटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलपोच्चा, नुलकातोंग और गोमपाड़ के इलाके में नक्सली कमांडर कोसा और मंगडू की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद डीआरजी की टीम को मौके पर पहुंची। डीआरजी के जवान इस अभियान के दौरान सुबह के वक्त जैसे ही बंडा कन्हईगुड़ा पहुंचे। तभी अचानक पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों को देखते ही उनपर फायरिंग करना शुरू कर दी। फायरिंग होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभाल। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से फरार हो गए।
पुलिस ने इस मुठभेड़ में चार से पांच नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है। फिलहाल डीआरजी और सीआरपीएफ एक संयुक्त टीम के द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के सभी जवान सुरक्षित बताए गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की विस्तृत जानकारी टीम के वापस लौटने के बाद दी जाएगी।