फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Encounter between security forces and Maoists in Sukma

Jagdalpur: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़, कईं नक्सली घायल; सर्च अभियान जारी

Fri, 21 Apr 2023 12:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 21 Apr 2023 12:01 PM IST
सार

डीआरजी और सीआरपीएफ एक संयुक्त टीम के द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के सभी जवान सुरक्षित बताए गए हैं। इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
Encounter between security forces and Maoists in Sukma
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से कोंटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलपोच्चा, नुलकातोंग और गोमपाड़ के इलाके में नक्सली कमांडर कोसा और मंगडू की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद डीआरजी की टीम को मौके पर पहुंची। डीआरजी के जवान इस अभियान के दौरान सुबह के वक्त जैसे ही बंडा कन्हईगुड़ा पहुंचे। तभी अचानक पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों को देखते ही उनपर फायरिंग करना शुरू कर दी। फायरिंग होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभाल। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मुठभेड़ में चार से पांच नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है। फिलहाल डीआरजी और सीआरपीएफ एक संयुक्त टीम के द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के सभी जवान सुरक्षित बताए गए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की विस्तृत जानकारी टीम के वापस लौटने के बाद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed