फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Doctors replace damaged knee in Jagdalpur

Jagdalpur: डॉक्टरों ने खराब हो चुके घुटने को बदला, बुजुर्ग महिला को हो रही थी दिक्कत, अब चलने लगी पंडो

Sat, 09 Sep 2023 05:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 09 Sep 2023 05:29 PM IST
सार

डॉक्टरों की टीम ने महिला को और भी टेस्ट करवाने के साथ ही वार्ड में भर्ती करने की बात कही। भर्ती के बाद महिला का रोजाना अलग- अलग टेस्ट होने के बाद उसके सभी रिपोर्ट को एकत्र किया गया, इन सबके अलावा महिला के पास इतने पैसे नहीं थे की  कि वह शहर से बाहर जाकर इसका ऑपरेशन करा सके। 

विज्ञापन
Doctors replace damaged knee in Jagdalpur
महिला के खराब घुटने को डॉक्टरों ने बदला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर के मेकाज में करीब एक माह पहले एक बुजुर्ग महिला ने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों को बताया कि उसे चलने में काफी दिक्कत हो रही है, चिकित्सकों ने महिला को भर्ती करने के साथ ही उसे नया घुटना लगाकर उसे पैरों में खड़ा कर दिया है। अब महिला ने धीरे- धीरे से चलना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर सुनीत पॉल ने बताया कि परपा थाना क्षेत्र की डोडरेगुड़ा में रहने वाली पंडो 60 वर्षीय मेकाज पहुंची, जहां डॉक्टरों को बताया की उसे  पैर के घुटने में तकलीफ होने के कारण उसे चलने में काफी दिक्कत हो रही है। वहीं महिला के पैर को जब डॉक्टरों की टीम ने जांच करने के बाद एक्सरे करवाने की बात कही तो एक्सरे रिपोर्ट में महिला का घुटना खराब होने की जानकारी मिली। डॉक्टरों की टीम ने महिला को और भी टेस्ट करवाने के साथ ही वार्ड में भर्ती करने की बात कही। भर्ती के बाद महिला का रोजाना अलग- अलग टेस्ट होने के बाद उसके सभी रिपोर्ट को एकत्र किया गया, इन सबके अलावा महिला के पास इतने पैसे नहीं थे की  कि वह शहर से बाहर जाकर इसका ऑपरेशन करा सके। 

विज्ञापन

 


महिला की स्थिति की जानकारी लगते ही अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू ने तत्काल ऑर्थो विभाग के डॉक्टरों से चर्चा करने के बाद महिला के उपचार के साथ ही उसके ऑपरेशन को किस प्रकार किया जा सकता है उस पर चर्चा करने के साथ ही महिला का निशुल्क उपचार करने के साथ ही ऑपरेशन में उपयोग होने वाली सभी दवाओं के साथ ही उपकरण देने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

करीब माह भर महिला को भर्ती करने के बाद आखिरकार डॉक्टर सुनित पॉल, डॉक्टर संदीप, डॉक्टर मुकेश , डॉक्टर आदित्या, डॉक्टर राव व डॉक्टर काशी के साथ ही स्टाफ नर्स व वार्ड बॉय की मदद से ऑपरेशन किया गया। जहां घंटों की मेहनत के बाद महिला का सफल ऑपरेशन किया गया। जहां अब महिला धीरे- धीरे अपने पैरों में चलने लगी है। महिला ने इस ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों का आभार जताया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed