Jagdalpur: डॉक्टरों ने खराब हो चुके घुटने को बदला, बुजुर्ग महिला को हो रही थी दिक्कत, अब चलने लगी पंडो
डॉक्टरों की टीम ने महिला को और भी टेस्ट करवाने के साथ ही वार्ड में भर्ती करने की बात कही। भर्ती के बाद महिला का रोजाना अलग- अलग टेस्ट होने के बाद उसके सभी रिपोर्ट को एकत्र किया गया, इन सबके अलावा महिला के पास इतने पैसे नहीं थे की कि वह शहर से बाहर जाकर इसका ऑपरेशन करा सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर के मेकाज में करीब एक माह पहले एक बुजुर्ग महिला ने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों को बताया कि उसे चलने में काफी दिक्कत हो रही है, चिकित्सकों ने महिला को भर्ती करने के साथ ही उसे नया घुटना लगाकर उसे पैरों में खड़ा कर दिया है। अब महिला ने धीरे- धीरे से चलना शुरू कर दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर सुनीत पॉल ने बताया कि परपा थाना क्षेत्र की डोडरेगुड़ा में रहने वाली पंडो 60 वर्षीय मेकाज पहुंची, जहां डॉक्टरों को बताया की उसे पैर के घुटने में तकलीफ होने के कारण उसे चलने में काफी दिक्कत हो रही है। वहीं महिला के पैर को जब डॉक्टरों की टीम ने जांच करने के बाद एक्सरे करवाने की बात कही तो एक्सरे रिपोर्ट में महिला का घुटना खराब होने की जानकारी मिली। डॉक्टरों की टीम ने महिला को और भी टेस्ट करवाने के साथ ही वार्ड में भर्ती करने की बात कही। भर्ती के बाद महिला का रोजाना अलग- अलग टेस्ट होने के बाद उसके सभी रिपोर्ट को एकत्र किया गया, इन सबके अलावा महिला के पास इतने पैसे नहीं थे की कि वह शहर से बाहर जाकर इसका ऑपरेशन करा सके।
महिला की स्थिति की जानकारी लगते ही अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू ने तत्काल ऑर्थो विभाग के डॉक्टरों से चर्चा करने के बाद महिला के उपचार के साथ ही उसके ऑपरेशन को किस प्रकार किया जा सकता है उस पर चर्चा करने के साथ ही महिला का निशुल्क उपचार करने के साथ ही ऑपरेशन में उपयोग होने वाली सभी दवाओं के साथ ही उपकरण देने की बात कही।
करीब माह भर महिला को भर्ती करने के बाद आखिरकार डॉक्टर सुनित पॉल, डॉक्टर संदीप, डॉक्टर मुकेश , डॉक्टर आदित्या, डॉक्टर राव व डॉक्टर काशी के साथ ही स्टाफ नर्स व वार्ड बॉय की मदद से ऑपरेशन किया गया। जहां घंटों की मेहनत के बाद महिला का सफल ऑपरेशन किया गया। जहां अब महिला धीरे- धीरे अपने पैरों में चलने लगी है। महिला ने इस ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों का आभार जताया।