{"_id":"64759b22e09a82cada061a43","slug":"dismissed-patwari-disappeared-with-documents-two-years-ago-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: दस्तावेज लेकर गायब हुआ बर्खास्त पटवारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: दस्तावेज लेकर गायब हुआ बर्खास्त पटवारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 30 May 2023 12:13 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 30 May 2023 12:13 PM IST
सार
दो साल से दस्तावेज लेकर फरार होने वाले बर्खास्त पटवारी पर पुलिस ने सोमवार को एफआईआर दर्ज की और गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले में पुलिस ने पटवारी के पास से राजस्व संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
Jagdalpur News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो साल से दस्तावेज लेकर फरार होने वाले बर्खास्त पटवारी पर पुलिस ने सोमवार को एफआईआर दर्ज की और तत्काल गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले में पुलिस ने पटवारी के पास से राजस्व संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि तत्कालीन तहसीलदार पुष्पराज पात्रा ने थाने में एक शिकायत दी थी। इस शिकायत में उन्होंने लिखा था कि पटवारी प्रेमकांत पांडे राजस्व विभाग से संबंधित दस्तावेज को लेकर गायब है। तहसील कार्यालय जगदलपुर से पटवारी प्रेमकांत पाण्डे को निलंबन पश्चात् शासकीय दस्तावेज धरमपुरा पटवारी हल्का नं.30 का राजस्व अभिलेख नक्शा खसरा तथा बी-1 आदि दस्तावेज को नव पदस्थ पटवारी को चार्ज दिलाने हेतू कई बार संपर्क स्थापित करने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद पटवारी के खिलाफ धारा 409 आईपीसी के तहत की गई और उसे गिरफ्तार किया है। पटवारी से राजस्व विभाग से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। पटवारी की गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन