फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Deputy CM said Children of Naxalites are studying abroad Maoists are not allowing children of Bastar to study

Jagdalpur:डिप्टी सीएम बोले- विदेश में पढ़ रहे नक्सलियों के बच्चे, पीठ पीछे गड़बड़ी कर देते हैं राहुल गांधी

Sun, 18 May 2025 03:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 18 May 2025 03:24 PM IST
सार

अपने दो दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुँचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार की सुबह पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि नक्सलियों के बच्चे विदेशों में पढ़ रहे है, जबकि बस्तर के भोले भाले ग्रामीणों के बच्चे को शिक्षा लेने का अधिकार भी नही दे रहे हैं

विज्ञापन
Deputy CM said Children of Naxalites are studying abroad Maoists are not allowing children of Bastar to study
डिप्टी सीएम व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने दो दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुँचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार की सुबह पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि नक्सलियों के बच्चे विदेशों में पढ़ रहे है, जबकि बस्तर के भोले भाले ग्रामीणों के बच्चे को शिक्षा लेने का अधिकार भी नही दे रहे है, जिसके चलते नक्सलियों के द्वारा अब तक करीब 200 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ा चुके है। 

विज्ञापन


वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आगे बताया कि नक्सली संगठनों की स्थिति और आत्म समर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि बार बार शांति वार्ता के लिए कहा जा रहा है लेकिन ये होगा कैसे, इसके लिए जब तक नक्सली बिना कुछ सोचे समझे अपने हथियार को नही डाल देते, तब तक आगे की कार्यवाही शुरू नही होगी, नक्सलियों के ऊपर जितने भी मामले दर्ज है, उसमें धाराएं खत्म नही होगी, उनके समर्पण के बाद आगे की जो पुनर्वास नीति है उसके तहत देखा जाएगा, जहाँ अच्छा रिजल्ट दिखेगा तो वही प्रकरण भी वापस हो जायेगे, नक्सली नही चाहते कि चर्चा हो, इसके लिए आगे आकर उन्हें पहल करनी होगी, केवल पत्र लिख देने से शांति वार्ता नही होगी, नक्सलियों का चेहरा तो यही है कि बस्तर के गरीब आदिवासियों के बच्चों को अच्छी शिक्षा ना मिल सके, इसके  लिए स्कूलों को बम से उड़ा रहे है। 
विज्ञापन


शर्मा ने यह भी बताया कि शनिवार को वे सुकमा जिले के प्रवास पर थे, जहाँ  बड़े शेट्टी गांव ने ग्रामीणों ने स्वयं को नक्सली मुक्त घोषित कर दिया है, जिसकी वजह से भाजपा सरकार ने अपनी घोषणा के अनुरूप गांव के विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रूपये की राशि की ग्राम पंचायत को प्रदान करने की बात भी कही जा रही है, विजय शर्मा ने कहा कि नक्सली लगातार बस्तर के ही आम आदिवासियों को अपना निशाना बनाते रहे हैं, उन्होंने चिंगावरम की घटना के बारे में बताते हुए कहा कि आज से 15 साल पहले नक्सलियों ने यात्री बस को निशाना बनाकर बम से उड़ा दिया था, इस घटना में 16 ग्रामीणों की मौत हो गई थी, जबकि 17 जवान शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार से वार्ता करने को तैयार है पर नक्सली किस विषय पर वार्ता करना चाहते हैं इसका मकसद उन्हें बताना होगा, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली हथियार छोड़े तो सरकार उनके पुनर्वास के लिए तैयार है उन्होंने कहा कि नक्सली घटनाओं में हुए एफआईआर को भी सरकार वापस लेने को तैयार है, लेकिन इसके लिए नक्सलियों को अपने हथियार डालने होंगे। 

पीठ पीछे गड़बड़ी करते हैं राहुल गांधी

रविवार की सुबह पत्रकारों से चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी पीठ पीछे गड़बड़ी कर रहे है, जिसके चलते बस्तर के जवानों को तेलंगाना सरकार से किसी भी तरह से कोई भी मदद नही मिल पा रही है, वही जवानों को मदद नही मिलने से उन्हें भी कही सफर करना पड़ रहा है।

राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि वे गड़बड़ करते हैं, उन्हें दुरुस्त होना चाहिए, उनकी सोच स्पष्ट होनी जरूरी है, पूरे समाज की सुरक्षा की बात है, इतने बड़े ऑपरेशन को लेकर भी वे संजीदा नहीं हैं, उनकी दिशा सही नहीं चल रही है, पीठ पीछे वे काफी गड़बड़ियां करते हैं। 
 
बताया जा रहा है कि सबसे बड़ी एंटी नक्सल ऑपरेशन में तेलंगाना से अपेक्षित सहयोग न मिलने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी नक्सल ऑपरेशन पर किसी भी तरह से गंभीर नही है, इतने बड़े ऑपरेशन के बाद भी तेलंगाना राज्य से बीजापुर के कर्रेगुड्डा में जवानों के द्वारा जो ऑपरेशन चलाये गए थे, जिसमें 30 से अधिक नक्सलियो को मार गिराया गया था, वहां पर भी तेलंगाना राज्य ने सहयोग नही किया हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed