फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Dead body of a youth found in the forest near the railway gate

Jagdalpur: रेलवे फाटक के पास जंगल में मिला युवक का शव, मृतक की नहीं हो पाई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 02 Oct 2023 04:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 02 Oct 2023 04:39 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हत्या जैसी कोई बात नहीं लग रही है फिर भी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
Dead body of a youth found in the forest near the railway gate
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में नगरनार थाना क्षेत्र के खम्हारगांव के पास रेलवे फाटक के पास कुछ लोगों ने एक युवक का शव ओधे मुंह पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि सुबह एक युवक का शव रेलवे फाटक के पास देखे जाने की सूचना मिली थी। शव को देखने से प्रथम दृष्टया ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक बाइक से जा रहा था और अचानक गिरने से उसकी मौत हुई है। मौके पर जंगल होने के कारण किसी ने युवक को नहीं देखा। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हत्या जैसी कोई बात नहीं लग रही है फिर भी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed