फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   CRPF jawan injured in road accident in Jagdalpur

Jagdalpur: सीआरपीएफ का जवान सड़क हादसे में घायल, हालत नाजुक, बेहतर उपचार के लिए मेकाज से रायपुर रेफर

Mon, 04 Sep 2023 05:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 04 Sep 2023 05:03 PM IST
सार

उपचार के दौरान जवान की खराब हालत को देखते हुए उसे सेना के हेलीकॉफ्टर की मदद से रायपुर रेफर किया गया। 

विज्ञापन
CRPF jawan injured in road accident in Jagdalpur
रायपुर रेफर घायल जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले में स्थित डीआईजी कार्यालय में पदस्थ एक जवान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बेहतर उपचार के लिए बीजापुर से मेकाज रेफर किया गया। उपचार के दौरान जवान की खराब हालत को देखते हुए उसे सेना के हेलीकॉफ्टर की मदद से रायपुर रेफर किया गया। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बीजापुर जिले में स्थित सीआरपीएफ डीआईजी कार्यालय में पदस्थ मुकेश कुमार 38 रविवार की रात को अपने कार्यालय से काम खत्म करने के बाद अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर जा रहा था कि विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। इस घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तत्काल बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। 

विज्ञापन

 

वहीं घटना के बाद घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां जवान की खराब स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेकाज रेफर कर दिया। जवान को बीती रात करीब ढाई बजे के लगभग मेकाज लाया गया, जहां जवान के स्थिति को देखते हुए रातभर उसे निगरानी में रखा गया था। जवान की खराब हालत को देखते हुए सुबह 8 बजे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। जहां मेकाज में लगी एंबुलेंस के माध्यम से जवान को एयरपोर्ट लेकर पहुंचे। 10 बजे के लगभग सेना के हेलीकॉफ्टर से रायपुर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed