{"_id":"641c412fc5865d66a8091835","slug":"crpf-foundation-day-2023-crpf-women-commandos-reached-bastar-traveling-with-bullet-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: CRPF महिला कमांडो का 'केशकाल' में हुआ स्वागत, बुलेट से 300 किमी रोजाना सफर कर रहीं तय, बरसे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: CRPF महिला कमांडो का 'केशकाल' में हुआ स्वागत, बुलेट से 300 किमी रोजाना सफर कर रहीं तय, बरसे फूल
Thu, 23 Mar 2023 05:38 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Thu, 23 Mar 2023 05:38 PM IST
सार
CRPF की महिला कमांडो 25 मार्च को स्थापना दिवस के मौके पर बस्तर पहुंचेंगी। यहां 84वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसमें महिला कमांडो परेड में हिस्सा लेने के साथ ही करतब भी दिखाएंगी।
विज्ञापन
बाइक पर सवार 75 कमांडो पर हुई फूलों की बारिश।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के इंडिया गेट से नौ मार्च को बाइक से रवाना हुई सीआरपीएफ की 75 महिला कमांडो गुरुवार को बस्तर के प्रवेश द्वार केशकाल पहुंची। केशकाल पहुंचने पर महिला कमांडो के ऊपर फूलों की बारिश कर भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही सभी महिला कमांडो को तिरंगा झंडा भी भेंट किया गया।
विज्ञापन
बस्तर का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले केशकाल से 75 महिला कमांडो की बाइक का काफिला जगदलपुर की ओर रवाना किया गया। महिला कमांडो की यह टीम 25 मार्च को जगदलपुर में सीआरपीएफ के 84 स्थापना दिवस कार्यक्रम में आयोजित परेड में शामिल होंगी। जहां वह कई करतब दिखाती हुई नजर आएंगी। कार्यक्रम नक्सलियों के गढ़ होने के कारण यहां बाइकर्स के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आजादी के 75वें महोत्सव में केंद्रीय रिजर्व बल की 75 महिला बाइक से नौ मार्च को दिल्ली के इंडिया गेट से जगदलपुर के लिए निकली हैं। 1848 किलोमीटर की बाइक रैली ने पांच राज्यों को कवर किया है। जो रोजाना 300 किलोमीटर का सफर तय कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए महिला कमांडो की टीम धुर नक्सलगढ़ माने जाने वाले बस्तर पहुंच रही है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि 75 महिला कमांडो छत्तीसगढ़ की तीन बेटियां भी शामिल है, जिसमें बस्तर की एक बेटी राजुरगांव की सारा कश्यप है, स्वागत में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी बोर्ड के सदस्य सगीर अहमद कुरेशी, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव श्रीपाल कटारिया, आईटी सेल जिला अध्यक्ष रवि गोयल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम राणा, टिकेश सिंहा, शरीफ भाई, गोलू ध्रुव, महेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन