{"_id":"644147f5358a3f6e1100e218","slug":"covid19-update-in-chhattisgarh-first-death-this-year-from-corona-in-chhattisgarh-jagdalpur-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid19 Bastar: जगदलपुर में कोरोना से इस साल पहली मौत; सांस लेने में दिक्कत थी, गांव में चढ़ा दिया ग्लूकोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Covid19 Bastar: जगदलपुर में कोरोना से इस साल पहली मौत; सांस लेने में दिक्कत थी, गांव में चढ़ा दिया ग्लूकोज
Thu, 20 Apr 2023 07:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 Apr 2023 07:41 PM IST
सार
बताया जा रहा है की युवक की पत्नी का पहले स्वास्थ्य खराब होने के कारण गांव के ही एक डॉक्टर ने उसे चार बोतल ग्लूकोज चढ़ाया था। इसके बाद महिला ठीक हो गई। कुछ समय बाद युवक की तबीयत खराब हुई तो गांव में फिर उसी डॉक्टर को दिखाया। उसने इस पर युवक को भी दो बोतल ग्लूकोज चढ़ा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कोविड संक्रमण के चलते इस साल पहली मौत हो गई। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज ने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया। वह करीब छह दिन से अस्पताल में भर्ती था। बताया जा रहा है कि उसे सांस लेने में दिक्कत थी। इसके बाद गांव में उपचार कराया तो दो बोतल ग्लूकोज चढ़ा दिया गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। फिलहाल डॉक्टरों ने शव को पूरी तरह से कवर करने के बाद मॉचुरी में शिफ्ट करा दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, करपावंड गांव निवासी युवक को 14 अप्रैल की रात सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उसे भर्ती किया गया था। संदेह के चलते डॉक्टरों ने उसका आरटीपीसीआर टेस्ट किया। इसमें 17 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद युवक को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। बताया जा रहा है की युवक की पत्नी का पहले स्वास्थ्य खराब होने के कारण गांव के ही एक डॉक्टर ने उसे चार बोतल ग्लूकोज चढ़ाया था। इसके बाद महिला ठीक हो गई।
विज्ञापन
कुछ समय बाद युवक की तबीयत खराब हुई तो गांव में फिर उसी डॉक्टर को दिखाया। उसने इस पर युवक को भी दो बोतल ग्लूकोज चढ़ा दिया। हालांकि इसके बाद युवक की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे लेकर बकावंड स्वास्थ्य केंद्र गए लेकिन, वहां हालत देखकर डॉक्टरों ने युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन