फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Convocation parade ceremony held under chief hospitality Inspector General Police

Jagdalpur: पुलिस महानिरीक्षक के मुख्य आतिथ्य में हुआ दीक्षांत परेड समारोह, जवानों को दिलाई अनुशासन की शपथ

Sat, 15 Apr 2023 06:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 15 Apr 2023 06:20 PM IST
सार

बीजापुर पुलिस अधीक्षक, आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा लिखित किताब "जंगलवार-युद्ध कला व कौशल" का विमोचन भी पुलिस महानिरीक्षक  द्वारा किया गया।

विज्ञापन
Convocation parade ceremony held under chief hospitality Inspector General Police
पुलिस महानिरीक्षक के मुख्य आतिथ्य में हुआ दीक्षांत परेड समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस महानिरीक्षक दक्षिण रेंज बस्तर सुंदरराज पी० (भापुसे) के मार्गदर्शन और मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित सशस्त्र बल की 15वीं वाहिनी में बस्तर फाइटर नव आरक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण प्रथम सत्र दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। उक्त सत्र में 206 प्रशिक्षुओं को 213 दिवस का गहन प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 204 प्रशिक्षु आरक्षक अपनी अंतिम परिणीति को प्राप्त कर पाए जबकि 02 अन्य स्वास्थ्यगत कारणों से प्रशिक्षण पूर्ण नही कर सके। 

विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान इन आरक्षकों को इन्डोर व आउटडोर दोनों ही प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का समापन 15/04/2023 को हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि बस्तर पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी0 (भापुसे) रहें, साथ ही कार्यक्रम में विशेष अतिथि सुशील मिश्रा, उप पुलिस महानिरीक्षक, सीआरपीएफ, बी.एस. ध्रुव, उप पुलिस महानिरीक्षक, छसबल दक्षिण रेंज बस्तर जगदलपुर, कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक, रेंज दंतेवाड़ा, और  वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम के दौरान कमाण्डेट, 15वीं वाहिनी भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जानकारी दी गई। कि सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान इनडोर प्रशिक्षण में उन सभी विषयों से अवगत कराया गया जिनका उपयोग उन्हें भावी सेवाकाल के दौरान करना है। साथ ही नैतिक आचरण, लोक व्यवहार व दैनिक अनुशासन का पाठ भी उन्हें पढ़ाया गया।

विज्ञापन

 

आउटडोर प्रशिक्षण में शारीरिक दक्षता के साथ योग और आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों की बुनियादी जानकारी भी दी गई, साथ ही नक्सल क्षेत्र में उपयोग आने वाले विभिन्न हथियारों के अलावा फिल्ड क्रॉफ्ट और एम्बुश आदि से बचने की सलाह दी गई। अपने संबोधन में बस्तर आईजी सुन्दरराज पी० द्वारा सभी नवआरक्षकों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और वर्दी से मिली ताकत का सदुपयोग करते हुए बस्तर क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन संबंधी कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की सलाह दी। साथ ही अपने क्षेत्र के ग्रामीणों और अन्य लोगों को नक्सल भय मुक्त बस्तर बनाने हेतु प्रेरित करने संबंधी शपथ भी दिलवायी गयी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार्यक्रम के दौरान सम्पूर्ण सत्र में सर्वोत्तम प्रशिक्षणार्थी हेमंत कुमार सेठिया को प्रथम एवं बिजय कुमार को द्वितीय स्थान आने पर पुरूस्कृत किया गया। पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी (भापुसे) द्वारा कोण्डागांव जिले से आये हुये जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पुछते हुए उन्हें कर्तव्य स्थल पर जवानों को सहयोग करने हेतु प्रेरित भी किया। 

 

इसी दौरान जिला- बीजापुर पुलिस अधीक्षक, आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा लिखित किताब "जंगलवार-युद्ध कला व कौशल" का विमोचन भी पुलिस महानिरीक्षक  द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षुओं द्वारा 20 दलीय प्रशिक्षण टीम का आभार व्यक्त किया गया तथा पूर्ण निष्ठा और मनोयोग से अपने कर्तव्य का निर्वहन किये जाने की बात कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed