फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Constable used to play cock fight in market beat up villager over money in Jagdalpur

Jagdalpur: कांस्टेबल बाजार में खेलता था मुर्गा लड़ाई, पैसे को लेकर ग्रामीण को पीटा, पुलिसकर्मी की भी हुई धुनाई

Tue, 02 Apr 2024 01:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 02 Apr 2024 01:53 PM IST
सार

गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस हेड कांस्टेबल की धुनाई कर दी जिसके बाद कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने हेड कांस्टेबल को लाइन अटैच करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Constable used to play cock fight in market beat up villager over money in Jagdalpur
ग्रामीण की पिटाई करता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया में आये दिन कोई न कोई वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, अभी हाल ही में बस्तर थाना क्षेत्र में चलने वाले मुर्गा लड़ाई में बस्तर थाना में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल के द्वारा पैसे की बात को लेकर ग्रामीण को लात मार पैसे की डिमांड करते हुए गाली गलौज करते नजर आ रहा है। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस हेड कांस्टेबल की धुनाई कर दी जिसके बाद कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने हेड कांस्टेबल को लाइन अटैच करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए गाँव वालों ने बताया कि बस्तर थाना क्षेत्र में लगने वाले मुर्गा बाजार में बस्तर थाना में ही पदस्थ हेड कांस्टेबल के द्वारा मुर्गा लड़ाई खेलने का काम करता है, इसी दौरान बाजार में हर बार सादे कपड़े पहनने के साथ ही बाजार में मुर्गा लड़ाई खेलने के साथ खिलाने का काम भी करता है। बीते दिन बस्तर बाजार में मुर्गा लड़ाई के दौरान पैसे को लेकर हेड कांस्टेबल गाली गलौज करने के साथ ही कॉलर पकड़ने साथ ही दो लात मारते ही गाँव वाले गुस्से में आकर हेड कांस्टेबल के ऊपर हाथ बरसाना शुरू कर दिया। जब तक हेड कांस्टेबल अपने आप को बचा पाता ग्रामीणों ने काफी पिटाई कर दी, घटना के बाद वही के ग्रामीणों के द्वारा इस वीडियो को वायरल कर दिया गया है, वही हेड कांस्टेबल की तरफ से कोई भी बयान जारी नही हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं ग्रामीणों ने आरोप में यह भी बताया की जब भी बाजार में हेड कांस्टेबल आता है अपने वर्दी का ही धौस दिखाने के साथ जेल करने की धमकी भी आये दिन देते रहता है। वहीं वीडियो में भी अंदर करवाने की धमकी भी देने की बात भी सामने आई है। मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो 10 से 15 दिन पुराना बताया जा रहा है, इस घटना के बाद हेड कांस्टेबल को लाइन अटैच कर दिया गया है, वही मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed