फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Collector had midday meal with children in Jagdalpu

Jagdalpur: कलेक्टर ने किया बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन, ग्रामीणों से की शत- प्रतिशत मतदान करने की अपील

Sat, 09 Sep 2023 04:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 09 Sep 2023 04:30 PM IST
सार

निरीक्षण दौरे में कलेक्टर ने रायकोट के परिसीमान में गिरदावरी कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने गिरदावरी कार्य को त्रुटि रहित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम भरत कौशिक, तहसीलदार आशा रानी सहित अन्य राजस्व अमला मौजूद रहा। 
 

विज्ञापन
Collector had midday meal with children in Jagdalpu
कलेक्टर ने किया बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर के कलेक्टर विजय दयाराम के. ने शनिवार को मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान दरभा विकासखंड के डिलमिली प्राथमिक शाला में बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया। उन्होंने स्कूली बच्चों से चर्चा कर उनकों अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किए। उन्होंने मध्यान्ह भोजन स्वाद की सराहना की। 

विज्ञापन


इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद किया और शत- प्रतिशत मतदान करने की अपील की। इसके उपरांत तिरथुम में बालक आश्रम छात्रावास का निरीक्षण कर उपस्थित विद्यार्थियों को चॉकलेट का वितरण किया। कलेक्टर ने तिरथुम उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षिकाओं को आश्रम के बच्चों को आवश्यकता के समय अध्ययन करवाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

 

निरीक्षण दौरे में कलेक्टर ने रायकोट के परिसीमान में गिरदावरी कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने गिरदावरी कार्य को त्रुटि रहित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम भरत कौशिक, तहसीलदार आशा रानी सहित अन्य राजस्व अमला मौजूद रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed