फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   coke oven started in nagarnar steel plant in jagdalpur steel production will start soon

नगरनार स्टील प्लांट में कोक ओवन शुरू: वैदिक रीति से कोयला चार्ज कर किया कमीशन, जल्द शुरू होगा स्टील का उत्पादन

Mon, 24 Apr 2023 09:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Apr 2023 09:05 PM IST
सार

कोक ओवन संयंत्र में दो बैटरीज है। प्रत्येक में 67-67 ओवन हैं। हर ओवन की ऊंचाई सात मीटर है। एक ओवन में एक बार में 32 टन कोयला डालकर 25 टन कोक तैयार करने की क्षमता है। कोक ओवन संयंत्र की डिजाइन व तकनीकी यूक्रेन की कंपनी सीजी काप और बाइप्रोडक्ट प्लांट की तकनीकी और डिजाइन चेक रिपब्लिक की कंपनी हुटनी ने तैयार की है।

विज्ञापन
coke oven started in nagarnar steel plant in jagdalpur steel production will start soon
नगरनार स्टील प्लांट, जगदलपुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बस्तर में स्थित नगरनार स्टील प्लांट ने उत्पादन शुरू करने की दिशा में चल रही प्रक्रिया का बड़ा पड़ाव पार कर लिया है। सोमवार दोपहर वैदिक रीति से पूजा-अर्चना के बाद कोक ओवन बैटरी नंबर 2 में कोयला चार्ज कर इसे कमीशन किया। निर्धारित अवधि बाद कोक ओवन बैटरी इस कोयले को कोकिंग कोल के रूप में डिस्चार्ज करेगी। इसके साथ ही नई कार्यरत बैटरी से उठता काला धुआं भी बंद हो जाएगा। इसके बाद अब प्लांट में जल्द ही स्टील का उत्पादन भी शुरू हो सकेगा। 

विज्ञापन




एनएमडीसी के उत्पादन निदेशक डी के मोहंती ने बताया कि अतिआधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस कोक ओवन काम्प्लेक्स आज पूरी तरह कार्यरत हुआ है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। ब्लास्ट फर्नेस की कमीशनिंग इस कोक ओवन काम्प्लेक्स की उपज पर निर्भर होती है। कोक ओवन बैटरी नंबर एक को पिछले साल अक्तूबर के अंत में ही कार्यरत किया गया है। अब नगरनार स्टील प्लांट का कोक ओवन कॉम्प्लेक्स पूरी तरह कार्यात्मक हो गया है। ब्लास्ट फर्नेस की कोक की आवश्यकता को पूरा करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


एनएमडीसी ईडी इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि ये पर्यावरण के अनुकूल बैटरियां बिना विषैला धुआं छोड़े कोकिंग कोल का उत्पादन करेंगी। उन्होंने अपनी टीम के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह टीम की प्रतिबद्धता का सत्यापन है जो हमें जल्द ही स्टील प्लांट को चालू करने का विश्वास दिलाता है। एनएमडीसी के अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में ब्लास्ट फर्नेस, स्टील मेल्टिंग शाप आदि संयंत्रों की कमीशनिंग करके स्टील उत्पादन शुरू करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed