फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   CM Sai will be on tour on January 6 division level workers of BJP will attend felicitation ceremony in Jagdalp

Jagdalpur: छह जनवरी को दौरे पर रहेंगे सीएम साय, भाजपा के संभागस्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में होंगे शामिल

Thu, 04 Jan 2024 06:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 04 Jan 2024 06:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छह जनवरी शनिवार को बस्तर प्रवास पर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री साय जगदलपुर में आयोजित होने वाले भारतीय जनता पार्टी के संभागस्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
CM Sai will be on tour on January 6 division level workers of BJP will attend felicitation ceremony in Jagdalp
सीएम के दौरे को लेकर पार्टी नेताओं ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छह जनवरी शनिवार को बस्तर प्रवास पर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री साय जगदलपुर में आयोजित होने वाले भारतीय जनता पार्टी के संभागस्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री साय का प्रथम बस्तर प्रवास है। जिसको देखते हुये भाजपा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन व स्वागत को लेकर भव्य तैयारियों में जुट गयी है। पूरे शहर में साज सज्जा करने की रचना की गयी है।धरमपुरा कॉलेज के समीप विशाल मैदान में भाजपा का संभागस्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित होगा।

विज्ञापन

 

वन, जल संसाधन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आज भाजपा जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बस्तर आगमन व संभागस्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह की तैयारियों को अमलीजामा पहुंचाने जिला व मण्डल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसके पूर्व वन मंत्री केदार कश्यप ने सम्मान समारोह कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और तमाम व्यवस्थाओं को तय समय पर पूरा करने निर्देश दिये। शनिवार को पहले पहर में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का आयोजन पूरा होगा। जिसमें बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भव्य स्वागत अभिनंदन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गयी है।

विज्ञापन

 

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के उपरांत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पहला बस्तर आगमन हो रहा है। सभी कार्यकर्ता पूरी ज़िम्मेदारी से काम में जुट जायें व सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन कर्मठता से करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed