फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   CM Bhupesh Baghel on assembly elections in Congress workers conference in jagdalpur

कांग्रेस सम्मलेन में भावुक हुए भूपेश: CM ने कहा- बस्तर बदल रहा है; सैलजा बोलीं- भाजपा की विचारधारा सिर्फ झूठ

Fri, 02 Jun 2023 09:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 02 Jun 2023 09:31 PM IST
सार

पहली बार बस्तर दौरे पर पहुंची कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि, फिर से इम्तिहान की घड़ी है। चुनाव आ रहे हैं। हमारी कांग्रेस के स्तंम्भ हमारे कार्यकर्ता हैं, जो सालों से जमीन पर रहकर कांग्रेस को मजबूत बना रहे है। बीजेपी की गलत नीतियों का जवाब हाल में हिमाचल और कर्नाटक की जनता ने दिया है।  आने वाले समय में पांच राज्यों में चुनाव है और हम सबसे अव्वल रहेंगे। 
 

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel on assembly elections in Congress workers conference in jagdalpur
बस्तर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रभारी कुमारी सैलजा। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बस्तर में शुक्रवार को हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भावुक हो गए। सीएम अपने संबोधन में झीरम घाटी हमले और दौरान शहीद महेंद्र कर्मा को याद कर रहे थे। कहा कि, इस दौरान किस तरह से कांग्रेसियों को परेशान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, एक समय बस्तर में शाम के बाद काम करना मुश्किल था। अब तस्वीर बदल गई है। वहीं प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि, भाजपा की विचारधारा सिर्फ झूठ है। जुमलेबाजी करके सत्ता पर आई है। सम्मेलन में संभाग के करीब दो हजार कार्यकर्ता शामिल हुए। 

विज्ञापन

विज्ञापन

CM Bhupesh Baghel on assembly elections in Congress workers conference in jagdalpur
सम्मेलन के दौरान मंच पर मौजूद सीएम और अन्य नेता। - फोटो : संवाद

हमने लोगों का विश्वास जीता
शहर के कृष्णा गार्डन में हो रहे सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, सरकार की योजनाओं के साथ हितग्राहियों तक पहुंचना जरूरी है। जब तक कार्यकर्ता हितग्राही तक नहीं पहुंचेंगे तब तक कांग्रेस को जीत नहीं मिलेगी। बस्तर के विकास के लिए हमारी सरकार ने जो योजनाएं बनाई हैं, उसे जनता तक लेकर जाना है। सीएम बघेल ने कहा कि, यहां लगातार विकास के काम हो रहे हैं। हमने लोगों का विश्वास जीता है। यह सम्मेलन करीब चार घंटे चला। इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार की नाकामियों और राज्य की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। 

फिर से इम्तिहान की घड़ी है
पहली बार बस्तर दौरे पर पहुंची कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि, प्रदेश सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उनके बारे में आम लोगों को बताने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुट जाने की अपील की। कहा कि, फिर से इम्तिहान की घड़ी है। चुनाव आ रहे हैं। हमारी कांग्रेस के स्तंम्भ हमारे कार्यकर्ता हैं, जो सालों से जमीन पर रहकर कांग्रेस को मजबूत बना रहे है। बीजेपी की गलत नीतियों का जवाब हाल में हिमाचल और कर्नाटक की जनता ने दिया है।  आने वाले समय में पांच राज्यों में चुनाव है और हम सबसे अव्वल रहेंगे। 

विज्ञापन

CM Bhupesh Baghel on assembly elections in Congress workers conference in jagdalpur
सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

पहले सेशन में  आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि, सरकार की जो भी योजना है उन्हें धरातल पर लेकर जाएं। सम्मेलन में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव/संयुक्त सचिव डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरीशंकर उल्का, विजय जांगिड़, समस्त मंत्रीगण, कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश तिवारी, विकास उपाध्याय, पारस चोपड़ा ने शिरकत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed