फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Chief Minister Sai will gift development work worth Rs 208 crore division in Chitrakote Mahotsav in Jagdalpur

Jagdalpur: मुख्यमंत्री साय चित्रकोट महोत्सव में संभाग को देंगे 208 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

Mon, 04 Mar 2024 04:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 04 Mar 2024 04:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बस्तर जिले के चित्रकोट महोत्सव में शामिल होंगे, मुख्यमंत्री द्वारा महोत्सव में संभाग के सभी जिलों को 208 करोड़ 32 लाख से अधिक राशि के 643 विकास कार्यों की सौगात देंगे।

विज्ञापन
Chief Minister Sai will gift development work worth Rs 208 crore division in Chitrakote Mahotsav in Jagdalpur
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बस्तर जिले के चित्रकोट महोत्सव में शामिल होंगे, मुख्यमंत्री द्वारा महोत्सव में संभाग के सभी जिलों को 208 करोड़ 32 लाख से अधिक राशि के 643 विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें लोकार्पण के तहत 104 करोड़ 20 लाख 61 हजार की लागत से 177 विकास कार्यों और भूमिपूजन-शिलान्यास के तहत 104 करोड़ 11 लाख 65 हजार की लागत से 466 विकास कार्य शामिल हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण कार्य के तहत बस्तर जिले के 12 करोड़ 40 लाख 69 हजार की लागत से 31 विकास कार्य, सुकमा जिले के 10 करोड़ 27 लाख की लागत से 08 विकास कार्य, नारायणपुर जिले के 35 लाख 24 हजार की लागत से तीन विकास कार्य, बीजापुर जिले के 25 करोड़ 83 लाख 18 हजार की लागत से 104 विकास कार्य, कोण्डागांव जिले के एक करोड़ 08 लाख 46 हजार की लागत से 15 विकास कार्य, कांकेर जिले के 47 करोड़ 10 लाख 70 हजार की लागत से 14 विकास कार्य और दंतेवाड़ा जिले के 07 करोड़ 15 लाख 28 हजार की लागत से 02 विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


भूमिपूजन-शिलान्यास के तहत बस्तर जिले में 10 करोड़ 45 लाख 75 हजार की लागत से 108 विकास कार्य, सुकमा जिले में 08 करोड़ 50 लाख 86 हजार की लागत से 06 विकास कार्य, नारायणपुर जिले में 08 करोड़ 73 लाख 77 हजार की लागत से 14 विकास कार्य, बीजापुर जिले में 10 करोड़ 43 लाख 37 हजार की लागत से 70 विकास कार्य, कोण्डागांव जिले में 04 करोड़ 28 लाख 17 हजार की लागत से 07 विकास कार्य, कांकेर जिले में 23 करोड़ 47 लाख 46 हजार की लागत से 29 विकास कार्य और दंतेवाड़ा जिले में 38 करोड़ 22 लाख 27 हजार की लागत से 232 विकास कार्य का मुख्यमंत्री द्वारा भूमिपूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में नवदंपत्तियों को देंगे आशीर्वाद
चित्रकोट महोत्सव उद्घाटन समारोह में पांच मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के तहत 340 नव दंपत्तियों को आशीर्वाद भी प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम में वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद दीपक बैज, विधायक जगदलपुर किरणदेव, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप एवं समस्त ग्रामीणों के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed