{"_id":"642d613e107d6a621d0b89b9","slug":"chhattisgarh-weather-15-cattle-died-due-to-lightning-in-chhattisgarh-kondagaon-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kondagaon: आकाशीय बिजली गिरने से 15 मवेशियों की मौत, आंधी आने पर पेड़ के नीचे लेकर खड़े थे चरवाहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kondagaon: आकाशीय बिजली गिरने से 15 मवेशियों की मौत, आंधी आने पर पेड़ के नीचे लेकर खड़े थे चरवाहे
Wed, 05 Apr 2023 05:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 05 Apr 2023 05:23 PM IST
सार
दोपहर में अचानक मौसम बदला और आंधी चलने लगी। इस पर मवेशी एक पेड़ के नीचे आकर खड़ हो गए। तभी आकाशीय बिजली चमकी और वहां गिर पड़ी। इसके चलते 15 मवेशियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से मवेशियों की मौत हो गई।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से 15 मवेशियों की मौत हो गई। मवेशियों को लेकर चरवाहे जंगल में चराने के लिए ले गए थे। इसी दौरान अचानक आंधी आने लगी और बिजली गिर पड़ी। इसकी चपेट में आकर मवेशी मर गए। हादसे का पता चलने गांव क अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सरपंच और अफसरों को इसकी जानकारी दी गई। मामला कोंडागांव थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गांव मर्दापाल में निवासी ओलधर कोर्राम ने बताया कि, उसका छोटा भाई लिमधर और धनसिंह के मवेशी घर से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में चर रहे थे। इसी दौरान दोपहर में अचानक मौसम बदला और आंधी चलने लगी। इस पर मवेशी एक पेड़ के नीचे आकर खड़ हो गए। तभी आकाशीय बिजली चमकी और वहां गिर पड़ी। इसके चलते 15 मवेशियों की मौत हो गई। इसमें धनसिंह से व लिमधर तीन मवेशी शामिल हैं।
विज्ञापन