फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgarh tribals protest against PESA in Kanker

पेसा के खिलाफ सड़क पर उतरे आदिवासी: कहा- नियमों का पालन नहीं, छत्तीसगढ़ में मूल कानून के विपरीत बनाया गया

Mon, 24 Apr 2023 05:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Apr 2023 05:35 PM IST
सार

युवा प्रभाग के अध्यक्ष योगेश नरेटी ने कहा, पेसा कानून के सम्मत पेसा नियम 2022 बनना था। शासन ने मूल पेसा कानून के विपरीत छत्तीसगढ़ पेसा नियम बनाया है। पेसा नियम की उन धाराओं में अब तक सुधार या संशोधन नहीं हुआ है। पेसा के नियम आए लगभग एक साल होने को हैं। उन्होंने कहा कि, जल्द ही पेसा नियम में पेसा सम्मत संसोधन किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
chhattisgarh tribals protest against PESA in Kanker
कांकेर में पेसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में सोमवार को आदिवासियों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आदिवासी क्षेत्र में पेसा कानून का पालन नहीं किया जा रहा है। सरकार ने मूल पेसा कानून का विपरीत छत्तीसगढ़ में बनाया गया है। इसमें काफी संशोधन की आवश्यकता है। आदिवासी क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण मामले में भी ग्राम सभा की सहमति और पर्यावरणीय आकलन का पालन नहीं किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने अन्य राज्यों की तरह जमीन को लेकर पांचवीं अनुसूचित क्षेत्रों में कानून बनाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन




जिला मुख्यालय से सटे ग्राम माकड़ी में सर्व आदिवासी समाज की ओर से एक दिवसीय प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आदिवासियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। काफी देर तक प्रदर्शन चलता रहा। ग्रामीणों का कहना था कि पेसा नियम 2022 बनने के बाद तीन विधान सभा सत्र हुए। छत्तीसगढ़ के प्रवृत एक भी कानूनों में पेसा सम्मत बनाने का बात नहीं रखी गई। उन्होंने कहा कि, तत्काल ही सारे अधिनियम, नियमों में अपवाद और उपांतरण के तहत संशोधन किया जाना चाहिए। चेतावनी दी कि, आज एक दिवसीय प्रदर्शन था। आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed