{"_id":"6432d0e0eed2b745c30a3b19","slug":"chhattisgarh-police-arrested-for-betting-on-ipl-in-jagdalpur-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: आईपीएल पर सट्टा लगवाते एक गिरफ्तार, नगदी, सट्टा पर्ची सहित अन्य सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: आईपीएल पर सट्टा लगवाते एक गिरफ्तार, नगदी, सट्टा पर्ची सहित अन्य सामान बरामद
Sun, 09 Apr 2023 08:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 09 Apr 2023 08:21 PM IST
सार
पुलिस टीम ने कुम्हारपारा में छापा मारा। वहां से एक संदिग्ध को पकड़ा गया। वह ऑनलाइन मोबाइल के जरिए लोगों से रुपये लगवा रहा था। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने आईपीएल पर सट्टा लगवाते एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 21,050 रुपये, सट्टा पर्ची, पैन, मोबाइल बरामद कर जब्त किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शहर में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने कुम्हारपारा में छापा मारा। वहां से एक संदिग्ध को पकड़ा गया। वह ऑनलाइन मोबाइल के जरिए लोगों से रुपये लगवा रहा था। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी वहीं का रहने वाला उमेश महाजन है।
विज्ञापन