फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgarh naxalites called sukma encounter was fake

Sukma Encounter: नक्सली बोले- मुठभेड़ ही नहीं हुई, जवानों ने घर से उठाकर हत्या की; कल मारे गए थे दो नक्सली

Tue, 09 May 2023 12:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 09 May 2023 12:52 PM IST
सार

मारे गए दोनों लोगों को नक्सलियों ने अपने संगठन का सदस्य बताया है, लेकिन यह भी कहा है कि वे एक महीने पहले चले गए थे और गांव में सामान्य जीवन जी रहे थे। इसे लेकर नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी ने एक प्रेस नोट भी जारी किया है। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh naxalites called sukma encounter was fake
पुलिस ओर नक्सली में मुठभेड़ - फोटो : Social Media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सोमवार को हुई मुठभेड़ को नक्सलियों ने झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि जहां पुलिस ने मुठभेड़ की बात की वहां कोई दलम (नक्सली ग्रुप) नहीं था। जवानों ने घर से उठाकर हत्या की है। हालांकि मारे गए दोनों लोगों को नक्सलियों ने अपने संगठन का सदस्य बताया है, लेकिन यह भी कहा है कि वे एक महीने पहले चले गए थे और गांव में सामान्य जीवन जी रहे थे। इसे लेकर नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी ने एक प्रेस नोट भी जारी किया है। 

विज्ञापन


नक्सल कमेटी की सचिव गंगा की ओर से जारी किए गए इस प्रेस नोट में कहा गया है कि, नक्सलियों ने मानवाधिकार संगठनों से घटनास्थल का दौरा करने की भी मांग की है। कहा है कि मारे गए दोनों मड़कम एर्रा और पोडियम भीमे उनके सदस्य थे। मड़कम गोलापल्ली में एलओएस कमांडर था और भीमे सदस्य थी। हालांकि राजनीतिक कमजोरी के चलते दोनों संगठन से अलग होकर गांव में रह रहे थे। इससे पता चलता है कि बस्तर में हर कोई साधारण जिंदगी नहीं जी सकता। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Sukma Encounter: सुकमा में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
विज्ञापन
विज्ञापन




डीआरजी जवानों ने मुठभेड़ में ढेर करने का किया था दावा
दरअसल, सुकमा के भेज्जी इलाके में सोमवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस ने मुठभेड़ का दावा किया था। इसमें बताया गया था कि डीआरजी जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। इनमें आठ लाख का इनामी गोलापल्ली एलओएस कमांडर मुडकम एर्रा और एलओएस सदस्य भीमे शामिल हैं। जवानों ने मौके से 303, भरमान बंदूक और विस्फोटक मिलने की भी बात कही थी। एसपी सुनील शर्मा खुद पूरे अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। इस मुठभेड़ में चार-पांच नक्सलियों के घायल होने का भी दावा किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed