{"_id":"64280cd4c01d4dad0c05a515","slug":"chhattisgarh-naxalite-encounter-between-security-forces-and-naxalite-in-chhattisgarh-bijapur-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Encounter: नक्सलियों का बीजीएल से जवानों पर हमला, प्लांट में ब्लास्ट के बाद निकले थे सर्चिंग पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Encounter: नक्सलियों का बीजीएल से जवानों पर हमला, प्लांट में ब्लास्ट के बाद निकले थे सर्चिंग पर
Sat, 01 Apr 2023 04:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 01 Apr 2023 04:22 PM IST
सार
एडिशनल एसपी चन्द्रकान्त गोवर्णा ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र के सावनार व तोड़का इलाके में पुलिस व नक्सलियों के बीच करीब 20 से 25 मिनट मुठभेड़ हुई है। फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। इलाके में सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच फिर मुठभेड़ हो गई। जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल) से जवानों पर हमला कर दिया। इस पर जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। जिसके बाद नक्सली वहां से जान बचाकर भाग निकले। मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने शुक्रवार को प्लांट में विस्फोट किया था। इसके बाद शनिवार सुबह थाने से सीआरपीएफ 85वीं बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। जवान कोरचोली, सावनार और तोड़का की ओर निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब नौ बजे तोड़का और सावनार के जंगलों से नक्सलियों ने जवानों पर बीजीएल से हमला कर दिया।
विज्ञापन
नक्सलियों के हमले का जवाब देते हुए जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। बीजापुर एडिशनल एसपी चन्द्रकान्त गोवर्णा ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र के सावनार व तोड़का इलाके में पुलिस व नक्सलियों के बीच करीब 20 से 25 मिनट मुठभेड़ हुई है। फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। इलाके में सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन