फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgarh Forest Department arrested one with smuggled teak in Bijapur

Bijapur: वन विभाग ने 165 सागौन चिराने के साथ एक को किया गिरफ्तार, तीन महीने से कर रहे थे रेकी

Sun, 09 Apr 2023 07:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Apr 2023 07:07 PM IST
सार

रेंजर सिंह के मुताबिक वाहन से एक बिल भी बरामद हुआ है, जो सुनील टिम्बर डारा पारा बीजापुर के नाम से हैं। प्रथम दृष्टया यह बिल फर्जी लग रहा हैं। उसकी भी जांच की जा रही हैं। रेंजर के मुताबिक तीन महीने से इसकी रेकी की जा रही थी। 

विज्ञापन
chhattisgarh Forest Department arrested one with smuggled teak in Bijapur
वन विभाग ने तस्करी कर ले जाए जा रहे सागौन के साथ एक को पकड़ा। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में वन विभाग की टीम ने तेलंगाना-महाराष्ट्र बार्डर से सटे भोपालपट्नम से शनिवार देर रात बड़ी मात्रा में सागौन की चिरान बरामद की है। टीम ने उसके साथ एक आरोपी को भी पकड़ा है। बरामद सागौन की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई जा रही है। वन विभाग की टीम ने करीब तीन महीने की रेकी के बाद कार्रवाई करने में सफलता पाई है। 

विज्ञापन


वन परिक्षेत्र अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे पटनम बस्ती से होकर एक पिकअप वाहन तेज रफ्तार से होकर तिमेड की ओर जा रही थी। शक होने पर वाहन का पीछा करते हुए उसे नाके में रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से सवा घनमीटर सागौन 65 नग चिरान बरामद हुआ हैं। सागौन व वाहन को जब्त  डिपो में रखा गया हैं। वही वाहन चालक से पूछताछ की जा रही हैं।
विज्ञापन


 रेंजर सिंह के मुताबिक वाहन से एक बिल भी बरामद हुआ है, जो सुनील टिम्बर डारा पारा बीजापुर के नाम से हैं। प्रथम दृष्टया यह बिल फर्जी लग रहा हैं। उसकी भी जांच की जा रही हैं। रेंजर के मुताबिक तीन महीने से इसकी रेकी की जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक जिस पिकअप वाहन को वन अमले ने पकड़ा है वह सागौन चिरान ले कर तेलंगाना जा रही थी। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed