{"_id":"63cfb5c3b012e246ec0767bd","slug":"chhattisgarh-cm-bhupesh-will-flag-hoist-on-republic-day-in-jagdalpur-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day: लालबाग में गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश करेंगे ध्वजारोहरण, आज की गई अंतिम रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day: लालबाग में गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश करेंगे ध्वजारोहरण, आज की गई अंतिम रिहर्सल
Tue, 24 Jan 2023 04:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 24 Jan 2023 04:11 PM IST
सार
राज्य सरकार ने गणतंत्र दिवस समारोह में कोविड के चलते विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। स्कूलों बच्चों के कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करने के भी निर्देश दिए गए हैं। खास बात यह है कि इसके बाद भी जगदलपुर में होने वाले समाारोह के लिए बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल कराई गई है।
विज्ञापन
जगदलपुर में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए रिहर्सल करते बच्चे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इस बार गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह जगदलपुर के लालबाग में होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस दिन 26 जनवरी को ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इसको लेकर मंगलवार को अंतिम रिहर्सल की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे ने परेड की सलामी ली। अधिकारियों ने समय से पहले सारी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इस वर्ष परेड की कमान डीएसपी अनिल कुर्रे कर रहे हैं। वे 14 टुकड़ी को कमांड करते हुए मार्चपास्ट करेंगे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। वहीं विभागों की शासकीय योजनाओं से सम्बंधित झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा उपस्थित थे।
विज्ञापन
कोविड के चलते सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं
राज्य सरकार ने गणतंत्र दिवस समारोह में कोविड के चलते विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के पालन करने कहा गया है। साथ ही स्कूलों बच्चों के कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करने के भी निर्देश दिए गए हैं। खास बात यह है कि इसके बाद भी जगदलपुर में होने वाले समाारोह के लिए बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल कराई गई है।
विज्ञापन